फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Admission through self finance quota in 126 UG and PG courses

AMU: 126 स्नातक-परास्नातक कोर्सेज में सेल्फ फाइनेंस कोटे से होंगे एडमिशन, ये है डिटेल

Tue, 25 Jun 2024 03:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Jun 2024 03:11 PM IST
सार

बीएएलएलबी अलीगढ़ में 24 सीटें स्ववित्तपोषित कोटे की होंगी। इसी तरह मलप्पुरम केरल व मुर्शिदाबाद बिहार में 12-12 सीटें निर्धारित की गई हैं। एमटेक, बीए, बीएससी, एमएससी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में स्ववित्तपोषित कोटे की सीटें होंगी।

विज्ञापन
Admission through self finance quota in 126 UG and PG courses
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 104 साल के इतिहास में पहली बार 126 स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में स्ववित्तपोषित कोटे से विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। यह मौका उन्हें मिलेगा, जो विद्यार्थी हाल में हुई नियमित पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में असफल हुए हैं। 2024-25 सत्र में प्रवेश शुरू होंगे।

विज्ञापन


3 फरवरी को प्रवेश समिति की बैठक हुई थी, जिसमें 216 पाठ्यक्रमों में स्ववित्तपोषित कोटे से दाखिले के लिए प्रस्ताव दिया था, जिस पर 24 फरवरी 2024 को अकादमिक काउंसिल की बैठक में कुलपति ने सीटों पर मुहर लगा दी थी। शुल्क बाद में निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुजीब उल्लाह के अनुसार, बीएएलएलबी अलीगढ़ में 24 सीटें स्ववित्तपोषित कोटे की होंगी। इसी तरह मलप्पुरम केरल व मुर्शिदाबाद बिहार में 12-12 सीटें निर्धारित की गई हैं। एमटेक, बीए, बीएससी, एमएससी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में स्ववित्तपोषित कोटे की सीटें होंगी। कई पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं के लिए सीटें आवंटित की गई हैं। बता दें कि एएमयू के स्कूल के कक्षा 11 में स्ववित्तपोषित कोटे से एक दशक से ज्यादा समय से प्रवेश हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed