{"_id":"5e85a4ec8ebc3e6fa6218322","slug":"administrations-eye-on-the-people-who-returned-by-umrah197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: उमरा करके लौटे लोगों पर प्रशासन की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: उमरा करके लौटे लोगों पर प्रशासन की नजर
Thu, 02 Apr 2020 02:10 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
मक्का मदीना। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कारण सऊदी अरब से उमरा करके लौटे लोगों पर पुलिस प्रशासन ने नजरें गड़ा दी हैं। जनवरी से मार्च तक करीब 350 लोग उमरा करके अलीगढ़ आए हैं। इनके बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है, जिससे इन लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की जा सके।
विज्ञापन
जिले से कई ग्रुप में लोग सऊदी अरब में उमरा करने गए थे। आखिरी ग्रुप 10 मार्च को अलीगढ़ आया था। अब जिला प्रशासन इन लोगों के बारे में जानकारी टूर एंड ट्रेवल्स से जुड़े लोगों से ले रहा है। एक जनवरी से और 10 मार्च तक जितने भी लोग उमरा करने गए थे, उन लोगों की सूची भी मांगी है, ताकि उनसे संपर्क कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके और कोरोना वायरस के लक्षण के बारे में पता किया जा सके।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला प्रशासन ने प्राइवेट ट्रेवल्स कंपनी से जुड़े लोगों के साथ बैठक भी की है। उधर, प्राइवेट टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी से जुड़े लोग जनवरी से मार्च तक के बीच उमरा करने गए लोगों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन