{"_id":"5e582b108ebc3ef3be4d2546","slug":"administration-issue-red-card-to-5-011-caa-protestors-aligarh-news-ali227841883","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजे की कोशिश.. 5,011 को अलग-अलग नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजे की कोशिश.. 5,011 को अलग-अलग नोटिस
विज्ञापन
सीएए विरोध प्रदर्शन को लेकर घरों के बाहर रेड कार्ड चस्पा करते दरोगा।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 फरवरी के उपद्रव के बाद से हालात सामान्य करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने ताबड़तोड़ नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। अब तक 5011 लोग कार्रवाई की जद में आ चुके हैं। इन सभी को अलग-अलग तरीके से नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिसका उन्हें जवाब देना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम द्वितीय की अदालत में इनको हाजिरी लगा कर अपना पक्ष रखना होगा। नोटिस के साथ ही सबको अलग अलग तारीख दी गई है। कुछ नोटिस में कार्रवाई करने से पहले उनका पक्ष भी पूछा गया है। वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस ने जीवनगढ़ में घरों पर रेडकार्ड चस्पा किए, जिसमें उन्हें किसी भी बवाल को लेकर पहले से चेतावनी दी गई है।
इधर, 23 फरवरी के बाद से अब तक दर्ज हुए 14 मुकदमों में 150 लोगों के चिन्हीकरण में पुलिस कुछ आगे बढ़ी है। प्राथमिक पहचान करने के बाद इन 150 लोगों की पहचान की सत्यता जांच कराई जा रही है। जिसके लिए संबंधित थाना क्षेत्र के बीट आरक्षी को जिम्मेदारी दी गई है। बीट आरक्षी की पहचान रिपोर्ट के बाद इनके पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। जिससे उनको जल्द जल्द पकड़ा जा सके। जिला एवं पुलिस प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से उपद्रवियों के हौसले भी पस्त होने लगे हैं। इधर, एसएसपी के निर्देश पर थाना स्तर पर तेजाब, केमिकल, चाकू, छुरी बेचने वाले एक एक दुकानदार से बिना पहचान कराए उत्पाद बेचने पर चेतावनी दी जा रही है। जिससे उपद्रवियों को उक्त सामान आसानी से उपलब्ध न हो सके। पूरे शहर की ऐसी दुकानों पर पुलिस ने इसकी ताकीद कराई जा रही है।
पंप पर रोक का आदेश चस्पा, सात दिन की मोहलत
अलीगढ़। खुले में ईंधन देने के आरोप में एस्सार पेट्रोल पंप पर बिक्री रोक का आदेश बृहस्पतिवार को चस्पा कराया गया है। ये आदेश जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा की ओर से लगाया गया है। गौर हो कि भुजपुरा स्थित इस पंप से ही खुले में पेट्रोल बेचे जाने की पुष्टि प्रशासनिक अधिकारियों ने की है। आशंका ये जताई गई कि इसी पंप से पेट्रोल लेकर बम बनाए गए हैं। ऐसे ही बमों से एसएसपी मुनिराज जी को निशाना बनाए जाने का प्रयास हुआ था।
विज्ञापन
इंतजाम कर लो.. के पर्चे बांटने वाले घास की मंडी के
अलीगढ़। ऊपरकोट, जमालपुर सहित कई मुस्लिम इलाकों में राशन पानी नगद का इंतजाम कर लो के पर्चे बांटने वालों को पुलिस ने पहचान लिया है। घास की मंडी के दो युवाओं पर इसका शक जाहिर किया गया है। अब उनको हिरासत में लेकर पूछताछ होगी। दो युवाओं ने उक्त इलाकों में विवादित पर्चे बांटे थे। जिससे वहां कुछ लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी।
नोटिस तो दिए हैं, पर पकड़ नहीं पा रहे
अलीगढ़। जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से ताबड़तोड़ नोटिस देने का सिलसिला जारी है, लेकिन हकीकत में पुलिस सब कुछ पता होने के बाद भी कुछ रसूखदार लोगों को छू भी नहीं पा रही है। हालात ये है कि छात्र नेता हमजा सूफियान और हुजैफा आमिर को पुलिस अब तक नोटिस तामील नहीं करा पाई है। इन दोनों के खिलाफ पुलिस ने 15 दिसंबर को हुए एएमयू वबाल के मामले एडीएम सिटी कोर्ट से गुंडा एक्ट के नोटिस जारी किये थे। इन नोटिसों की कार्रवाई के क्रम में आमिर मिंटो और नदीम अंसारी को जिला बदर कर दिया गया था। बकार नागा पर भी नोटिस जारी हुआ था, जिसमें तामीली हो गई है। लेकिन हमजा सूफियान व हुजैफा आमिर को नोटिस तामील नहीं कराया गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में विरोधाभास की स्थिति है।