{"_id":"5e9368bc8ebc3e77a9471827","slug":"administration-is-strict-for-odd-even-and-zone-system-in-aligarh-city-office-news-ali231222790","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जोन व ऑड ईवन सिस्टम में दूसरे दिन ज्यादा सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जोन व ऑड ईवन सिस्टम में दूसरे दिन ज्यादा सख्ती
विज्ञापन
लॉक डाउन के दौरान दुबे का पड़ाव पर बाइक सवार को समझाते ट्रैफिक पुलिस कर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर को पांच जोन में विभाजित करने और वाहनों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम लागू करने का दूसरा दिन रविवार को भी सफल रहा। शनिवार की अपेक्षा रविवार को ज्यादा सख्ती के चलते लोगों के बेवजह घरों से बाहर निकलने पर इस सिस्टम ने लगाम लगा दी है। दो दिन से सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी ही सड़कों पर दिखे।
ऑड-ईवन व्यवस्था के तहत रविवार को सुबह छह से दस बजेे के बीच सिर्फ जनता को ईवन नंबर वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति दी। इसमें भी एक जोन से दूसरे जोन में सिर्फ पास धारक, आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग और अखबार वितरकों को ही अनुमति दी गई है। इस दौरान खुद एसएसपी मुनिराज जी ने साइकिल पर घूमकर सिविल लाइंस के आधा दर्जन चौराहों पर व्यवस्था देखी।
प्रशासन के आदेश पर बाजार खुलने का समय सुबह छह से दस बजे तक होने के कारण रविवार सुबह जरूरी सामान की खरीदारी करने को लोग घरों से बाहर निकले। कनवरी गंज, महावीर गंज, बारहद्वारी और छपैटी के बाजार बंद होने के चलते पुराने शहर में कम ही लोग सड़कों पर दिखे। अधिकांश ने गली-मोहल्ले की फुटकर किराना दुकानों से ही खरीदारी की। वहीं, रामघाट रोड पर माहौल अन्य दिनों की तरह सामान्य रहा। पेट्रोल पंपों पर जरूर लोगों की भीड़ लगी रही। मगर, दुकानों पर खरीदारी को अफरा-तफरी नहीं रही।
विज्ञापन
लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खरीदारी की। इधर, पुराने शहर से लेकर सिविल लाइंस और क्वार्सी इलाके की गलियों में रहने वाले लोगों द्वारा खुद से अपनी गलियों को बांस-बल्लियां लगाकर रास्ते को बंद करने और जोन सिस्टम के तहत हर चौराहा पर लगे बैरियर्स देख लोगों ने घरों में ही रहने में भलाई समझी। शाम के समय गली-मोहल्ले के बाहर लोग टहलने के लिए जरूर निकले। मगर, क्षेत्रों में भ्रमणशील पुलिसकर्मियों ने लोगों को स्वास्थ्य का हवाला देते हुए घरों के भीतर भेज दिया।
इस दौरान एसएसपी मुनिराज जी सुबह करीब सात बजे अपने आवास से साइकिल पर निकले और कलेक्ट्रेट होते हुए ठंडी सड़क से एएमयू सर्किल, सुभाष चौक, पुलिस कंट्रोल रूम, घंटाघर होते हुए कठपुला पहुंचे। वहां से वापस होकर दीवानी, तस्वीर महल के रास्ते वापस अपने आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत करते हुए जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ तृतीय अनिल समानिया भी उनके साथ कठपुला पर मौजूद रहे।