{"_id":"681506973bf5833af00015d7","slug":"administration-committee-will-investigate-construction-work-of-the-university-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की जांच करेगी प्रशासन की समिति, दो दिन में सत्यापन कर देनी है रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की जांच करेगी प्रशासन की समिति, दो दिन में सत्यापन कर देनी है रिपोर्ट
Sat, 03 May 2025 02:23 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 03 May 2025 02:23 AM IST
सार
सीडीओ ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल, अलीगढ़
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर लोधा के गांव मूसेपुर में बन रहे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अब प्रशासन सख्त हो गया है। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
इस जांच समिति में अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) प्रथम और राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक को शामिल किया गया है। समिति को दो दिनों के भीतर निर्माण कार्यों का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
सीडीओ ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और प्रशासन गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन