फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   adg zone agra rajeev krishna visit aligarh inspection of district police

एडीजी जोन आगरा का अलीगढ़ दौरा: जनपद पुलिस का किया निरीक्षण, बोले- अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है

Tue, 10 Aug 2021 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Aug 2021 10:07 PM IST
सार

पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा कि रोहिंग्या सहित अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों पर पुलिस अपना शिकंजा कसेगी। अलीगढ़ में भी दो रोहिंग्या लोगों पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
adg zone agra rajeev krishna visit aligarh inspection of district police
आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने जनपद पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने मंगलवार को जनपद पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रखरखाव व कानून व्यवस्था का रिकॉर्ड दुरुस्त मिला, कुछ खामियां मिलने पर उसके संबंध में जांच के आदेश दिए। एडीजी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के अलीगढ़ मॉडल को पूरे जोन में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि उनके द्वारा जनपद अलीगढ़ पुलिस का निरीक्षण किया गया, जिसमें पुलिस लाइन, थाने व अन्य दफ्तरों और और जनप्रतिनिधियों से भेंट तमाम विषयों पर शासनादेश और पुलिस हेड क्वार्टर के निर्देश के अनुसार निरीक्षण किया। निरीक्षण में अलीगढ़ जनपद में अपराधों पर रोकथाम, जनता की शिकायतों के निस्तारण, त्वरित एक्शन, विभागीय कार्रवाई व पुलिस कर्मियों के रखरखाव की सभी व्यवस्थाएं सही और दुरुस्त मिली हैं। अलीगढ़ में अपराध की रोकथाम के लिए कुछ ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान रेंज में और अलीगढ़ मंडल के डीआईजी द्वारा मंडल में शुरू कराए जाएंगे। कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही मिली है। लापरवाही के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है : एडीजी
पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा कि रोहिंग्या सहित अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों पर पुलिस अपना शिकंजा कसेगी। अलीगढ़ में भी दो रोहिंग्या लोगों पर कार्रवाई की गई है। ऐसे लोगों की रोकथाम के लिए जल्द ही वह विभाग जो औद्योगिक इकाइयों के नियमन के लिए उत्तरदाई हैं, उनसे काम करने वाले कर्मचारियों का विवरण मांगा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अलीगढ़ पुलिस की पीठ थपथपाते हुए कहा संगठित अपराध में बेहद गिरावट आई है वह अपराध जो नितांत व्यक्तिगत स्तर पर होता है उन घटनाओं का भी खुलासा पुलिस ने अधिकतम दो दिन में ही किया है।

अलीगढ़ में मंडल स्तरीय फॉरेंसिक विभाग की मांग रखी गई
उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने अलीगढ़ दौरे के दौरान पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. निशित शर्मा उपस्थित रहे। डॉ. निशित शर्मा ने दो विषय एडीजी आगरा जोन के समक्ष रखे।

उन्होंने बैठक में कहा कि अलीगढ़ में मण्डल स्तरीय फॉरेंसिक डिपार्टमेंट की उपलब्धता कराई जाए। जिससे कि एग्जामिनेशन और प्रोब में आगरा पर निर्भरता कम हो और मण्डल स्तर की सुविधाएं अलीगढ़ में भी उपलब्ध हों ।

दूसरा विषय अलीगढ़ के ट्रैफिक संबंधी रखा गया।  जिस प्रकार अनाधिकृत पथ विक्रेता अवैध रूप से मेडिकल रोड, रामघाट रोड और स्वर्ण जयंती नगर में अतिक्रमण कर यातायात को बाधित करते हैं, इससे स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के पहुंचने में भी समस्या पैदा होती है। 


यातायात व्यवस्था भी बाधित होती है। इस संबंध में नगर निगम से समन्वय बनाकर पुलिस विभाग इसका निस्तारण करे। इस दौरान एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी, विधायक संजीव राजा, छर्रा विधायक रविंद्र पाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, कोल विधायक अनिल पाराशर, एसपी देहात शुभम पटेल सीओ सिविल लाइन्स श्वेताभ पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed