फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Additional Commissioner Aligarh Vijay Kumar Singh has been given additional charge of Registrar

RMPSU: अपर आयुक्त अलीगढ़ विजय कुमार सिंह को कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार, अजय कृष्ण रहेंगे परीक्षा नियंत्रक

Mon, 07 Oct 2024 11:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 11:28 PM IST
सार

अपर आयुक्त अलीगढ़ विजय कुमार सिंह को कुलसचिव राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि अलीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन
Additional Commissioner Aligarh Vijay Kumar Singh has been given additional charge of Registrar
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल, अलीगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

शासन ने 7 अक्टूबर को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।  इसके साथ ही नौ पीसीएस अधिकारियों को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं। अपर आयुक्त अलीगढ़ विजय कुमार सिंह को कुलसचिव राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि अलीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन


जून 2024 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के संबद्ध परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया था। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के रजिस्ट्रार महेश कुमार को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी, फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ का रजिस्ट्रार बनाया गया। महेश कुमार अजय कृष्ण यादव को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव का चार्ज देकर गए। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पीएम मोदी और सीएम योगी का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, पर महेश कुमार के जाने के बाद तीन महीने तक कुलसचिव का काम अजय कृष्ण यादव ने देखा और अब विजय कुमार सिंह देखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed