फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Additional 14 pump sets installed in the city

शहर में अतिरिक्त 14 पंप सेट लगे, नगर आयुक्त शहर में घूमे

Fri, 23 Sep 2022 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:46 AM IST
सार

बारिश से शहर के बिगड़े हालात के बाद नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग इलाकों का जायजा लिया।लगातार हो रही बारिश को लेकर नगर आयुक्त ने विभिन्न जलभराव से जूझते इलाकों का जायजा लिया।गिरासू व जर्जर भवनों में रह रहे लोगों को हटाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Additional 14 pump sets installed in the city
शाहजमाल एडीए में बारिश के बाद हुआ जलभराव। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

बारिश से शहर के बिगड़े हालात के बाद नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान 14 अतिरिक्त पंप सेट लगवाकर जल निकासी की व्यवस्था करवाई। उन्होंने स्मार्ट रोड का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने गड्ढों को भरने-खुले नालों के पास चेतावनी बोर्ड, स्मार्ट सिटी निर्माण कार्यों के पास बैरिकेड्स और सेफ्टी बैरियर लगाने, प्रोजेक्ट विवरण व भविष्य में प्रोजेक्ट की स्थिति के विवरण बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, नगर निगम के कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए। लगातार हो रही बारिश को लेकर नगर आयुक्त ने विभिन्न जलभराव से जूझते इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान कलस्टर प्रभारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए और कहा कि नगर निगम कंट्रोल रूम 05712750250, 7500441344 को चक्रवार सक्रिय रखा जाए। गिरासू व जर्जर भवनों में रह रहे लोगों को हटाने के लिए कहा है। कहा कि उन्हें दूसरे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन

बेघर लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट करने की तैयारी
नगर निगम ने शहर में तीन राहत शिविर शुरू किए हैं, जिनमें खाने, रहने व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि बारिश में बेघर लोगों को खुले में सोने की जरूरत नहीं है। राहत शिविर में पहुंचकर यह लोग रह सकते हैं। इस दौरान गूलर रोड, गांधीपार्क व भुजपुरा के शेल्टर होम को राहत शिविर में बदलकर उनमें लोगों को रखने के निर्देश दिए गए हैं। गांधीपार्क शिविर का सह प्रभारी राजेश जैन 9412167038, गूलर रोड राहत शिविर में सह प्रभारी राजेन्द्र सिंह 7906683355, भुजपुरा राहत शिविर में सह प्रभारी राम किशोर 9450332393 को व शिविर के नोडल अधिकारी विनय कुमार राय मुख्य कर निर्धारण अधिकारी 91050503405 को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed