फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADAR has a lot of career options: Iram Majid

एडीएआर में हैं कॅरियर बनाने के ढेर सारे विकल्प: इराम माजिद

Mon, 08 Jun 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
ADAR has a lot of career options: Iram Majid
एएमयू के विधि संकाय की लॉ सोसाइटी द्वारा वैकल्पिक विवाद निपटान में युवा वकीलों की भूमिका विषय पर आयोजित प्रथम वेबिनार में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आरविटरेशन व मेडिएशन की डायरेक्टर इरम माजिद ने कहा कि देश में करोड़ों मामले में अदालत में लंबित हैं। इसलिए लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में वैकल्पिक माध्यमों से विवादों का निपटारा (एडीआर) कम समय में न्याय पाने का सुलभ साधन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर छात्र व युवा वकील इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, तो उन्हें इस दिशा में जल्द से जल्द शुरूआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एडीआर में बहुत सारे कॅरियर विकल्प हैं। इस क्षेत्र में वह अध्यापक, मध्यस्थ, कंसल्टेंट आदि बन सकते हैं। इरम ने कहा कि
विज्ञापन

एडीआर विधि स्नातकों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है, क्योंकि पूरे विश्व में 70 प्रतिशत से अधिक मामले एडीआर के द्वारा ही निपटाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में जब छात्र-छात्राएं घरों में कैद हैं, तब वेबिनार करना एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉ सोसाइटी के अध्यक्ष व विधि संकाय के डीन प्रो. समदानी ने कहा कि देश की अदालतों में तीन करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। यदि पारिवारिक व व्यवसायिक विवाद अदालतों से बाहर निपटाए जाएं तो बहुत अच्छा है। उन्होंने एलान किया कि भविष्य में इसी प्रकार वेबिनार, ई-लेक्त्रस्, कांफ्रेंस व वर्कशॉप होगा।

संचालन लॉ सोसाइटी के सचिव अब्दुल्ला समदानी ने किया। उपाध्यक्ष समरीन अहमद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में काशिफ सुल्तान, हुनैन खालिद, अम्बर तनवीर, पवन वार्ष्णेय, शुभम कुमार, आदित्य वत्स, लायबा फातिमा, मोहम्मद सबीह, चंदन, आकाश, चित्रांशु, मोईज, तुषार, ताबिश कामरान, हबीबा, समरा हाशिम, शोएब अली, फौजिया फातिमा, शैलजा सिंह आदि का योगदान रहा। इसमें इंग्लैंड, ईरान व फिलीपींस के प्रतिभागी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed