फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Adani, Ambani: Sunil will be in jail

हुकूमत बदली तो जेल में होंगे अडानी-अंबानी : सुनील

Mon, 13 Aug 2018 01:12 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 13 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Adani, Ambani: Sunil will be in jail
सुनील सिंह - फोटो : Rupesh
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह ने कहा कि यदि केंद्र में हुकूमत बदली तो गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी जेल में होंगे। वे रविवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से रूबरू थे। 
विज्ञापन


सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दलित आरक्षण को लेकर किस मुंह से बात कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा को किसानों को धोखा देने वाली पार्टी करार दिया। किसानों के बारे में भला सोचने वाली कोई पार्टी नहीं है।
विज्ञापन


एक तरफ भाजपा है, तो दूसरी तरफ 40 दलों की चोरों की बरात है। ऐसे में तीसरे विकल्प की जरूरत है। इस विकल्प को केवल लोकदल ही पूरा कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट के फैसले को दरकिनार करने वाली मोदी सरकार से इंसाफ की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इस एक्ट के विरोध में लोक दल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौ. सुनील ने कहा कि अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का कार्यक्रम पूरी तरह असफल रहा। यह सिर्फ नौजवानों को बरगलाने के लिए आयोजन था। देश में रोजगार खत्म हो रहे हैं। युवाओं की अच्छी खासी आबादी बेरोजगार हो रही है। डिफेंस कॉरिडोर केवल नौटंकी है।


इसके लिए रिसर्च एंड डेवलेपमेंट को लेकर कोई स्थिति साफ नहीं है। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा सरकार ने दोबारा लोगों को छलने के लिए जाल फेंका है, जिसमें इस बार जनता फंसने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि लोक दल यूपी की 80 सीटों पर चुनाव लड़ने के अलावा बिहार, राजस्थान, हरियाणा में भी प्रत्याशी उतारेगी। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष देवानंद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed