फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA will remove waterlogging near PAC on Ramghat road

रामघाट रोड पर पीएसी के पास जलभराव को दूर करेगा एडीए

Tue, 29 Jun 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
ADA will remove waterlogging near PAC on Ramghat road
रामघाट रोड पर पीएसी निकट पेट्रोल पंप के सामने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण करेगा। यहां सड़क के दोनों ओर नाला बनाया जाना है, जिसका निर्माण पीडब्ल्यूडी नहीं कर सकता है, क्योंकि पीडब्ल्यूडी की ओर से नाला बनाने का नियम नहीं है। इसलिए अब इसकी जिम्मेदारी एडीए को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में हुई उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने एडीए अधिकारियों को यथाशीघ्र यातायात को सुगम करने को निर्देश दिया। बैठक के नए बिंदुओं में सीडीएफ एवं तालानगरी इंडस्ट्रियल एरिया में प्रकाश व्यवस्था, तालानगरी के दोनों सेक्टरों में सड़क निर्माण के साथ पैचवर्क, जल निकासी का स्थायी समाधान किये जाने के संबंध में भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने वाणिज्य अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उद्यमियों से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उद्यमियों से लिये जाने वाले प्रपत्रों का एक प्रारूप तैयार किया जाए, जिससे उद्यमियों को अलग अलग काम के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े। वे सभी वांछित प्रपत्र एक ही बार में जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की जो समस्याएं शासन स्तर पर लंबित है, उनके लिए लगातार पत्राचार करते रहें।
उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया कि औद्योगिक आस्थान में सड़क को ऊंचा करने के संबंध में नगर निगम द्वारा मौके पर सत्यापन किया गया। जिसमें उन्होंने पाया कि पुलिया की सफाई हो जाने से पानी की निकासी हो जाएगी, सड़क को ऊंचा करने की आवश्यकता नहीं है। शहर के व्यस्ततम चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए व्यापारियों की मांग पर एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इस संबंध में नियमित कार्रवाई की जा रही है।

उद्यमी चंद्रशेखर शर्मा ने समय से जीएसटी का रिफंड नहीं मिलने की समस्या बताई। जवाब में वाणिज्य कर अधिकारी ने पोर्टल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अनूपशहर रोड एवं सीडीएफ जंक्शन पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गति अवरोधक बनाए जाने की मांग पर एनएचएआई मुरादाबाद से पत्राचार करने के निर्देश दिये गये। मिनी औद्योगिक आस्थान खैर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाए जाने और रात्रि के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढाने की मांग उठी। श्रीनाथ पासवान ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल योजना में 124 आवेदन पत्रों को निर्धारित अवधि में निस्तारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed