फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA seals illegal construction

Aligarh News: एडीए ने अवैध निर्माण पर सील ठोकी, चाहरदीवारी ध्वस्त करायी

Fri, 12 Jan 2024 03:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 03:58 AM IST
सार

एडीए ने नीहा मीरा स्कूल के पास असदपुर क्याम में अवैध रूप से निर्मित किए जा रहे भवन को पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया। वरूण हॉस्पिटल के पीछे असदपुर क्याम से टक्कर वाली पुलिया रोड पर करीब आठ बीघा में कच्ची सड़क एवं भू-खंडों की निशानदेही पर अवैध विकास कार्य के विरूद्ध चाहरदीवारी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 
 

विज्ञापन
ADA seals illegal construction
असदपुर क्याम पर अवैध निर्माण को एडीए ने किया सील - फोटो : विभाग

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) का बिना नक्शा भवन निर्माण एवं अवैध कब्जों को लेकर चलाया जा रहा अभियान जारी रहा। इस क्रम में था महुआखेड़ा क्षेत्र में तीन स्थानों पर चल रहे निर्माण को सील कर दिया। 

विज्ञापन


एडीए अफसरों के अनुसार प्राधिकरण की जोनल टीम ने राजेंद्र प्रसाद द्वारा स्थल नीहा मीरा स्कूल के पास असदपुर क्याम में अवैध रूप से निर्मित किए जा रहे भवन को पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया। इसी क्रम में विकासकर्ता उमेश यादव एवं रेशम पाल यादव द्वारा स्थल वरूण हॉस्पिटल के पीछे असदपुर क्याम से टक्कर वाली पुलिया रोड पर करीब आठ बीघा में कच्ची सड़क एवं भू-खंडों की निशानदेही पर अवैध विकास कार्य के विरूद्ध पारित ध्वस्तीकरण आदेश पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कच्ची सड़क एवं भू-खंडों की निशानदेही चाहरदीवारी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण/ विकास कार्य के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने निर्माणकर्ताओं / विकासकर्ताओं को निर्देशित किया है कि अलीगढ़ विकास प्राधिकरण क्षेत्र में भूमि पर विधिवत तलपट मानचित्र स्वीकृत कराकर ही कॉलोनी विकसित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed