{"_id":"647e20d3b593275fd004cc17","slug":"ada-orders-probe-into-ozone-city-road-collapse-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एडीए ने दिए ओजोन सिटी सड़क टूटने की जांच के आदेश, सात दिन में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एडीए ने दिए ओजोन सिटी सड़क टूटने की जांच के आदेश, सात दिन में मांगी रिपोर्ट
Tue, 06 Jun 2023 04:22 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Jun 2023 04:22 AM IST
सार
पिछले वर्ष मंडलायुक्त स्तर से एक जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आज तक उस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। यह सड़क सपा शासन में एडीए द्वारा बनवाई गई थी। जो बनने के छह माह बाद ही टूट गई।
विज्ञापन
ओजोन सिटी वाली टूटी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के रामघाट रोड से जीटी रोड को जोडऩे वाली जॉफरी ड्रेन की जो सड़क सात करोड़ से एडीए ने बनाई और छह माह में टूट गई। अब उसके टूटने की फिर से जांच होगी। यह निर्णय एडीए वीसी के स्तर से लिया गया है। इस जांच का जिम्मा अधिशासी अभियंता को सौंपते हुए सात दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले वर्ष मंडलायुक्त स्तर से एक जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आज तक उस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। यह सड़क सपा शासन में एडीए द्वारा बनवाई गई थी। जो बनने के छह माह बाद ही टूट गई। भाजपा शासन आने पर विधायक अनिल पाराशर स्तर से शिकायत के बाद इसकी जांच मंडलायुक्त ने दो महकमों के अभियंताओं से कराई। मामले में जांच रिपोर्ट आने पर पिछले वर्ष संबंधित ठेकेदार व अभियंताओं से जवाब तलब किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद क्या हुआ, किसी को कुछ नहीं पता। एडीए के अधिकारी मामला पुराना होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ते हैं। अब पिछले सप्ताह से सड़क पर सांसद व ओजोन सिटी स्वामी के बीच विवाद शुरू होने और मामला सुर्खियों में होने पर एडीए वीसी ने फिर से जांच कराया जाना तय किया है। इस संबंध में एडीए वीसी अतुल वत्स ने अधिशासी अभियंता को जांच सौंपते हुए सात दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन