फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA made dividers on GT Road against standards

जीटी रोड पर एडीए ने मानकों के विपरीत बना दिए डिवाइडर

Fri, 26 Feb 2021 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
ADA made dividers on GT Road against standards
एटा रोड स्थित एटा चुंगी पर बिना रोड चौड़ीकरण के बने डिवाइडर । - फोटो : CITY OFFICE
विकास प्राधिकरण के कार्यों में आए दिन कोई न कोई घालमेल सामने आता रहा है। ताजा मामला जीटी रोड पर पीडब्ल्यूडी के हिस्से की सड़क पर एडीए द्वारा 2019-20 में बनाए डिवाइडरों का सामने आया है। इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के मानकों को ताक पर रखकर बना दिए गए। पीडब्ल्यूडी ने इस संबंध एडीए को पत्र के माध्यम से चेतावनी दी है कि अगर सड़क को मानकों के हिसाब से चौड़ा करते हुए डिवाइडर नहीं बनाए गए तो विभाग द्वारा जारी की गई एनओसी छीन ली जाएगी।
विज्ञापन

शहर से गुजर रहे जीटी रोड के नौरंगाबाद छावनी से लेकर एटा चुंगी और एटा चुंगी से धनीपुर मंडी तक के हिस्से का मार्ग पीडब्ल्यूडी का है। इस मार्ग पर 2019-20 में डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव बना था। 11 मई 2018 को पीडब्ल्यूडी की ओर से एडीए को एनओसी जारी की गई। एनओसी के समय मार्ग 7 मीटर चौड़ा था। इसको 14 मीटर चौड़ा करते हुए बीच में एक मीटर चौड़ाई का डिवाइडर बनाना था, जिससे कि दोनों ओर करीब 6.5-6.5 मीटर चौड़ाई रह जाए। मगर, इसका चौड़ीकरण किए बिना ही डिवाइडर बना दिए गए। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग दो साल से पत्राचार कर रहा है। मगर, एडीए सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-प्रथम जेजी पांडेय की ओर से अब फिर से पत्र जारी किया है। इसमें कड़े शब्दों में कहा गया है कि इस लापरवाही की वजह से मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही यहां हादसों की प्रबल संभावना रहती है। एक समय में एक ही वाहन मार्ग पर चल पा रहा है। मार्ग भी खराब हो रहा है। इस संबंध में अनेकों बार पत्राचार किया गया है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। अगर, तत्काल प्रभाव से इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो विभाग द्वारा एनओसी को छीन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं मानक
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-प्रथम जेजी पांडेय ने बताया कि इंडियन रोड कांग्रेस की गाइडलाइन के मुताबिक जब भी किसी मार्ग पर डिवाइडर बनाए जाते हैं, तो नियम है कि डिवाइडर के दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ा मार्ग होना चाहिए। बिना रोड चौड़ीकरण के डिवाइडर का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। एडीए को इसी मानक के आधार पर डिवाइडर बनाने की शर्त पर एनओसी जारी की गई थी।
हालात ए मार्ग
एडीए की ओर से मार्ग के जिस हिस्से में डिवाइडर बनाए गए हैं, वह सात मीटर चौड़ा था। एक मीटर चौड़ाई का डिवाइडर एडीए की ओर से बनाया गया। अब वहां दोनों ओर मात्र 3-3 मीटर चौड़ी रोड ही रह गई है। इसके चलते मार्ग से एक साथ दो वाहनों के गुजरने की गुंजाइश तो छोड़िए ट्रक और बस भी फुटपाथ से होकर गुजरती हैं।

डिवाइडर बनाने के दौरान रोड चौड़ीकरण का काम बजट के अभाव में नहीं हो सका है। जैसे ही बजट का इंतजाम होगा, तो तत्काल प्रभाव से रोड चौड़ीकरण का काम किया जाएगा।
- डीएस भदौरिया, एक्सईएन, एडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed