फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Action time against winning candidate as Procession in the joy of victory taken out in aligarh

अलीगढ़ : जीत की खुशी में जुलूस निकालना पड़ा भारी, गिरफ्तारी के बाद जेल भेजने की तैयारी

Wed, 05 May 2021 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Action time against winning candidate as Procession in the joy of victory taken out in aligarh
जीत का जुलूस... - फोटो : amar ujala

इगलास तहसील के मई ग्राम में प्रधानी जीत पर विजय जुलूस निकालना उम्मीदवार को भारी पड़ गया। एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ प्रधान को पकड़कर एफआईआर की कार्यवाही की है।  प्रधान को आज जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आज इगलास तहसील के सुभाष मई ग्राम में प्रधानी जीत में विजय जुलूस निकालने के साथ हर्ष फायरिंग की वीडियो आई, जिसका जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम इगलास व सीओ इगलास को कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिसके सन्दर्भ में पुलिस टीम ने तत्काल प्रधान रामकिशन को गिरफ्तार किया तथा समुचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर प्रधान को जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


एसडीएम इगलास ने बताया कि निर्वाचित प्रधान रामकिशन द्वारा विजय जुलूस निकाला गया तथा विजय जुलूस में हथियार के साथ प्रदर्शन करते हुऐ फायरिंग की गई, जिसके सन्दर्भ में पुलिस टीम ने रामकिशन को मौके से पकड़ने की कार्यवाही की तथा फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए टीम द्वारा दबिश दी जा रही है, व्यक्ति सेना से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस निकालने वाले प्रधान के खिलाफ प्रधानी निरस्त करने की जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी। इसके साथ ही फायरिंग करने बाले व्यक्ति के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्यवाही की जाएगी। 
-एसडीएम इगलास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed