{"_id":"667554b8ee08cdeb890a2f45","slug":"action-on-dancing-on-dj-in-police-station-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: थाने में डीजे पर डांस करना पड़ा भारी, गाड़ी जब्त, चालक और युवक पकड़े, अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: थाने में डीजे पर डांस करना पड़ा भारी, गाड़ी जब्त, चालक और युवक पकड़े, अन्य की तलाश
Fri, 21 Jun 2024 03:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:54 PM IST
सार
धरना प्रदर्शन के दौरान एक युवक थाना परिसर में लगे डीजे पर डांस कर रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। वाहन को जब्त किया गया है। गाड़ी चालक व डीजे पर डांस करने वाले युवक का चालान किया है।
विज्ञापन
दादों थाना परिसर में डांस करते युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के दादों थाना परिसर में डीजे पर डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेते हुए गाड़ी को जब्त कर चालक और एक युवक को पकड़ कर कार्रवाई की है। अन्य की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दादों थाना परिसर में 18 जून को भारतीय किसान यूनियन अधिकार का कुछ मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन था। धरना प्रदर्शन के दौरान एक युवक थाना परिसर में लगे डीजे पर डांस कर रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जो थाने में डांस करते हुए लड़के दिखाई दे रहे थे उसके सम्बन्ध में 18 जून को यूनियन में गाड़ी नंबर यूपी 24 टी 0665 में डीजे लगा था। इस वाहन को जब्त किया गया है। गाड़ी चालक शीलेन्द्र कुमार पुत्र प्रकाश निवासी माहरी नगला कसेर थाना दादों जनपद अलीगढ़ व डीजे पर डांस करने वाला युवक स्वदेश पुत्र तहसीलदार निवासी नगला रम थाना दादो अलीगढ के विरूध्द 21 जून को धारा 151 सीआरपीसी में चालान किया है। अन्य के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है ।
विज्ञापन
दादों थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि डांस करने वालों में से एक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं वाहन में लगे डीजे को जब्त करने की कार्रवाई की गई। चालक को भी शांति भंग में जेल भेजा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहा है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फरार युवक की शिनाख्त की जा रही है।