फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Action against the college if CCTV camera is not found on

सीसीटीवी कैमरा चलता न मिला तो कॉलेज के खिलाफ होगी कार्रवाई : कुलपति

Wed, 28 Jul 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Action against the college if CCTV camera is not found on
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दौरान अतरौली के शिव शक्ति डिग्री कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इसके लिए प्राचार्य ने लिखित में गलती मानी।
विज्ञापन

सोमवार को करीब दोपहर 12 बजे आईईटी के शिक्षक डॉ. आलोक कुमार के नेतृत्व में सचल दल अतरौली के शिव शक्ति डिग्री कॉलेज पहुंचा। इस दौरान कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जबकि कॉलेज परिसर में बाहरी तत्व मौजूद थे। सचल दल ने बंद सीसीटीवी कैमरे चालू कराए। कैमरे बंद होने पर प्राचार्य ने लिखित में गलती मानी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा चलता न मिला तो कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई : कुलपति
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षाएं हो रही हैं। अगर परीक्षा के दौरान कैमरे चलते न मिले तो कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसकी रिपोर्ट सचल दल को विश्वविद्यालय प्रशासन को देनी होगी। यह निर्देश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अलीगढ़ की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में शुचिता बनाए रखने के लिए कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने सचल दल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की जांच के साथ ही वह लगे सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम में डीवीआर ठीक से काम कर रहे हैं, उसे भी जांचें। अगर सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं या बंद हैं, तो सचल दल को उसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को देनी होगी। साथ ही विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से कॉलेज का कंट्रोल रूम का लिंक जुड़ा या नहीं, उसे भी देखनी की जिम्मेदारी सचल दल की है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed