फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Action against teachers who set BA LLB-MA Hindi papers

RMPSU: बीए एलएलबी-एमए हिंदी के पेपर सेट करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई, तीन साल के लिए डिबार,परीक्षा 18 जून को

Sun, 15 Jun 2025 07:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 07:41 AM IST
सार

बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के तृतीय प्रश्न पत्र “समाजशास्त्र विचार का निधिकरण” का प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी में आया।  एमए हिंदी के द्वितीय सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र में भाषा विज्ञान विषय से जुड़े प्रश्न थे। दोनों परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
Action against teachers who set BA LLB-MA Hindi papers
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर का तृतीय प्रश्न पत्र और एमए हिंदी के द्वितीय सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र सेट करने वाले दो शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई कर दी है। उन्हें पेपर सेट करने की प्रक्रिया से तीन साल के लिए डिबार कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने दोनों परीक्षाएं निरस्त कर दी थी। अब निरस्त की गईं परीक्षाएं 18 जून को होंगी।

विज्ञापन


3 जून को बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के तृतीय प्रश्न पत्र “समाजशास्त्र विचार का निधिकरण” शीर्षक विषय की परीक्षा थी। परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र अंग्रेजी में देखकर हंगामा शुरू कर दिया था। इसके बाद विवि ने परीक्षा निरस्त कर दी। इसी दिन दूसरी पाली में डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालयों में एमए हिंदी के द्वितीय सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। 
विज्ञापन


प्रश्न पत्र पर शीर्षक “अस्मितामूलक विमर्श” अंकित था, जबकि प्रश्न पत्र में भाषा विज्ञान विषय से जुड़े प्रश्न थे। डीएस कॉलेज में परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी थी। परीक्षार्थियों ने बाहरी प्रश्न आने की लिखित शिकायत प्राचार्य से की थी। परीक्षा समिति के निर्णय के बाद एमए हिंदी के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के तृतीय पेपर पर प्रश्न हिंदी में नहीं थे। इसी तरह एमए हिंदी के द्वितीय सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र में पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न आए थे। दोनों विषयों के पेपर को सेट करने वाले दो शिक्षकों को डिबार कर दिया गया है। यह निर्णय परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया था। - धीरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक, आरएमपीयू, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed