फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Action against four criminals under Gangster Act

Aligarh News: चार अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, दो आरोपी आगरा के

Sun, 04 May 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 04 May 2025 01:38 AM IST
सार

एक गिरोह के चार सदस्यों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। यह गिरोह लूट और चोरी जैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। इस गिरोह पर कई जनपदों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Action against four criminals under Gangster Act
पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लूट और चोरी जैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह के चार अपराधियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। इनमें दो आरोपी आगरा जनपद के निवासी हैं।

विज्ञापन


सीओ महेश कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव मई सुभाष ग्राम निवासी रवि इस संगठित गिरोह का लीडर है। गिरोह में गांव नगला जार निवासी प्रेम सिंह उर्फ पीके, आगरा के शाहगंज थाने के भोगीपुरा प्रकाश नगर निवासी अमित झा और फतेहपुर सीकरी के गांव दुलारा निवासी सौरभ उर्फ शुभम शामिल है। इस गिरोह पर कई जनपदों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह सभी आपराधिक कृत्यों से आर्थिक लाभ अर्जित कर संपत्ति एकत्र करते हैं। कोतवाल नरेंद्र यादव ने डीएम के अनुमोदन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाल के अनुसार इन सभी की संपत्तियों की जांच कर जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed