फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Acid ttack victim Gulshana Wandering for identity

राहत राशि तो दूर, अभी अपनी पहचान के लिए भटक रही गुलशाना

Wed, 19 Jun 2019 08:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
Acid ttack victim Gulshana Wandering for identity
उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा व परिजनों के साथ शहर के प्रधान डाकघर में आधार कार्ड ब?
चंडौस के रामपुर-शाहपुर निवासी एसिड अटैक पीड़िता गुलशाना को अभी राहत राशि मिलना तो वह अभी अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रही है। लेकिन प्रशासन इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। पुलिस ने भी पीड़िता की फाइल ऑनलाइन अपलोड नहीं की है। मंगलवार को उड़ान सोसाइटी पीड़िता का आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रधान डाकघर पहुंची। लेकिन पीड़िता के पास अपनी पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज न होने के चलते आधार कार्ड बनाने से मना कर दिया गया। अब ग्राम प्रधान के सहयोग आधार कार्ड बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

17 फरवरी को रामपुर शाहपुर निवासी गुलशाना पर आपसी रंजिश में रिश्तेदारों ने एसिड अटैक किया था। जिससे गुलशाना 40 प्रतिशत के झुलस गई। गुलशाना की एक आंख भी खराब हो गई है। पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि गुलशाना की फाइल ऑनलाइन अपलोड ही नहीं की गई है। डीपीओ के मुताबिक पुलिस विभाग फाइल को अपलोड करेगा। उसके बाद पीड़िता का मेडिकल होगा। तब जाकर पीड़िता की फाइल लखनऊ अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। यह सारा कार्य ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन

प्रशासन की लेटलतीफी के चलते गुलशान की राहत राशि तो अभी बहुत दूर है। उड़ान सोसाइटी के निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्रा व उनकी सदस्या गुलशाना को लेकर डाकघर पहुंचे। यहां गुलशाना पर कोई भी दस्तावेज न होने के चलते आधार कार्ड के लिए आवेदन नहीं हो पाया। वहां से कहा गया कि प्रधान से फोटो प्रमाणित पत्र बनवाकर तहसीलदार से एक पत्र जारी करवाएं। इसके आधार पर ही गुलशाना आधार कार्ड के लिए आवेदन कर पाएगी। ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि गुलशाना का आधार कार्ड जल्द बनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed