फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Achal Sarovar illuminated with 51 thousand lamps and laser show

एक दीप स्वच्छता के नाम: 51 हजार दीपों और लेजर शो से रोशन हुआ अचल सरोवर, अगले सला जलेंगे एक लाख दीप

Sun, 26 Oct 2025 11:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 11:13 AM IST
सार

अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि 51,000 दीपों और लेजर शो के साथ दीपोत्सव का प्रथम आयोजन अलीगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। इसके लिए नगर आयुक्त और निगम की टीम बधाई के पात्र है। अगले वर्ष एक लाख दीपों के साथ और भव्य रूप में मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Achal Sarovar illuminated with 51 thousand lamps and laser show
51 हजार दीपों से रोशन अचल सरोवर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम की ओर से पहली बार अचल सरोवर पर 25 अक्तूबर को एक दीप स्वच्छता के नाम का भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें 51,000 दीपों की रोशनी, रंग-बिरंगी रंगोली और जय श्री राम, वंदे मातरम, शिव तांडव, रामायण, कृष्ण लीला व जय हो के थीम पर आधारित लेजर शो ने सभी का मनमोह लिया।

विज्ञापन


दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल, जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त संगीता सिंह, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, महानगर अध्यक्ष भाजपा डॉ. राजीव शर्मा, ठाकुर श्योराज सिंह, उपसभापति दिनेश जादौन, पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, पूर्व महापौर शकुंतला भारती और मानव महाजन दीप प्रज्जवलित कर शुरूआत की। 
विज्ञापन

अचल सरोवर में नगर निगम द्वारा दीपोत्सव में दीप जलाती महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ 51 हजार दीप जले तो पूरे अचल सरोवर की छटा अलौकिक हो उठी। दीपो की रोशनी से पूरा परिसर रोशन हो उठा। इस दौरान लेजर शो ने सभी का मन मोह लिया। देश भक्ति के साथ भक्ति थीम पर आधारित लेजर शो ने लोगों को खूब आकर्षित किया। हर कोई अचल सरोवर की इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद करने में जुटे रहे। महिला-पुरुष और युवा सेल्फी लेने में लगे रहे।
अचल सरोवर में नगर निगम द्वारा दीपोत्सव में दीप जलाती कमिश्नर संगीता सिंह, मेयर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, राजीव शर्मा, कृष्ण पाल सिंह, मानव महाजन, मोनू अग्रवाल व अन्य
भक्ति थीम पर आयोजित लेजर शो ने सभी का मनमोह लिया। इसके बाद पटाखों और फुलझड़ियों ने चार चांद लगा दिया। शहरवासियों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की और इसे धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। यह दीपोत्सव न केवल आध्यात्मिक उल्लास का अवसर बना, बल्कि स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता के प्रति एक नया संदेश भी दे गया। 

Trending Videos

कार्यक्रम का संचालन राज नारायण सिंह और विजय गुप्ता ने किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, तपस्या यादव, उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह, मुख्य अभियंता बीके सिंह, एक्सईएन विजेंद्र पाल सिंह, एक्सईएन अजय कुमार सक्सेना, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा, कर अधीक्षक आरके कमल, बेचन प्रसाद, रजत सिंह, एहसान रब, देश दीपक आदि मौजूद रहे।
लेजर शो
अगले साल दीपोत्सव पर एक लाख दीप जलाएंगे
अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि 51,000 दीपों और लेजर शो के साथ दीपोत्सव का प्रथम आयोजन अलीगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। इसके लिए नगर आयुक्त और निगम की टीम बधाई के पात्र है। अगले वर्ष एक लाख दीपों के साथ और भव्य रूप में मनाया जाएगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि मात्र 15 दिन में इतने बड़े व भव्य आयोजन की रूप रेखा तैयार की गई। यह शहर का ऐतिहासिक कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed