फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Achal Sarovar illuminated with 1.21 lakh lamps on Dev Deepawali

देव दीपावली: 1.21 लाख दीपों से जगमग हुआ अचल सरोवर, जगमगाए मंदिर, सतरंगी रोशनी से नहा उठा आसमान

Thu, 06 Nov 2025 11:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 11:29 AM IST
सार

अचल सरोवर पर छात्रा बरखा रावत के नेतृत्व में छात्राओं ने देव दीपावली पर्व पर रामलला की चूना, गुलाल की मदद से आकृति सजायी। जो सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही।

विज्ञापन
Achal Sarovar illuminated with 1.21 lakh lamps on Dev Deepawali
अचलताल अचल सरोवर देव दीपावली पर लाइटिंग से सजा - फोटो : संवाद

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा, भगवान विष्णु और लक्ष्मी की आराधना के महापर्व देव दिवाली पर 5 नवंबर को दीपों से जब देवताओं की अगवानी हुई तो पूरा अलीगढ़ शहर भव्य दीपों की रोशनी से नहा उठा। हजारों दीपों की मद्धिम रोशनी से उभरता नयनाभिराम दृश्य ऐसे लग रहा था जैसे जमीं पर सितारे उतर आए हों। दीपों की इस माला को देखकर हर कोई रोमांचित था। भव्य, दिव्य दृश्य देखते ही बन रहा था। कपूर, धूप, तेल व देसी घी से जल रहे दीपों की लौ की खुशबू से पूरा वातावरण खुशनुमा हो उठा। दीपों की मालाओं से यह अद़भुत नजारा देखते ही बन रहा था। उधर, कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दिवाली पर बड़ी संख्या में लोगों ने गंगातटों पर पहुंचकर स्नान कर दानपुण्य किया।

विज्ञापन


प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज मंदिर की ओर से आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने 1.21 लाख दीपों से पूरे अचल सरोवर व मंदिर को सजाया गया। मंदिर के महंत योगी कौशल नाथ के सानिध्य में आयोजित हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आरती स्थल को पोस्टर, रंगोली से सजाया गया।
विज्ञापन

अचल सरोवर देव दीपावलीयहां भव्य, दिव्य दर्शन देख हर कोई आनंदित था। बच्चों ने रंगबिरंगी रोशनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो तालियों की सुर लहरियां गूंज उठीं। आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो उठा। यहां प्रमुख रूप से मेयर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा आदि माैजूद रहे। जबकि शहर के गली-मोहल्ले, मंदिर भी प्रकाश उत्सव की आभा में चमक उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

खास बातें

  • श्री गिलहराज हनुमान मंदिर, श्री गणेश मंदिर, श्री वार्ष्णेय मंदिर, टीकाराम मंदिर, भगवान परशुराम मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों पर धार्मिक आयोजन
  • शहर भर में धार्मिक आयोजनों की धूम, बडी संख्या में गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालु, किया दानपुण्य
  • देव दीपावली पर दीपों से देवों का भव्य स्वागत, बिखरी अनुपम छटा
  • 1.21 लाख दीपों से जगमग हुआ अचल सरोवर, दिखा भव्य, दिव्य स्वरूप
  • दीपों से जगमगाए मंदिर- देवालय, सतरंगी रोशनी से नहा उठा आसमान

अचल सरोवर देव दीपावली

31 हजार दीपों से रोशन हुआ गणेश मंदिर
अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर पर बुधवार को देव दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर रंगोली व चारों ओर दीपों की अद्भुत छटा से वातावरण आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर देवताओं का स्वागत किया। महाआरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। महंत विनयनाथ महाराज ने बताया कि अचलताल क्षेत्र के सभी मंदिरों, राम मंदिर, हनुमान मंदिर, राधा गोविंद मंदिर, वैष्णो मंदिर, नटराज मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर, जाहरवीर मंदिर, भैरों मंदिर, महामाया मंदिर, त्रिमूर्ति मंदिर, दाऊजी मंदिर, गंगा- यमुना मंदिर व वराह भगवान मंदिर को भी दीपों से सजाया गया। यहां मुख्य रूप से स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज, ब्लॉक प्रमुख अकराबाद राहुल कुमार, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, विष्णु कुमार बंटी, शिवकुमार गुप्ता एडवोकेट, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय माैजूद रहे।

11,111 दीपकों से जगमग हुआ श्री वार्ष्णेय मंदिर

श्री वार्ष्णेय मंदिर देव दीपावली पर 11,111 दीपकों से जगमग हुआ। महाआरती में प्रभु से जगत की खुशहाली और सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई। माता काली रंगोली सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही और लोगों में इसके साथ मोबाइल से सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। महाआरती में मंदिर के व्यवस्थापक राधे श्याम गुप्ता, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, एमएलसी ठाकुर मानवेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गोविंद, राम जी, राहुल स्क्रैप, डॉक्टर उमा शंकर वार्ष्णेय, आकाशदीप वार्ष्णेय, मंदिर प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक आदि ने ठाकुर जी की आरती की। मंगलेश्वर महादेव मंदिर में 2100 दीपकों से विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा मंगलेश्वर महादेव के श्रृंगार के साथ आरती व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अमित कुमार भारद्वाज, काकू मंगलेश्वर, केशव मंगलेश्वर, छोटू, हर्षित, श्याम सक्सेना, गोलू गौतम, गोपाल, गिन्नी, दिव्यांशु, शिवांश, मीडिया प्रभारी यश सक्सेना आदि थे।
अचल सरोवर देव दीपावलीयहां हुए आयोजन
भगवान परशुराम मंदिर आसना मथुरा रोड पर भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट एवं परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने पीसी शर्मा के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित कर भगवान की महाआरती की। टीकाराम मंदिर सेंटर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं ने 1100 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। रॉयल होम्स कॉलोनी स्थित श्री पंडोखर बालाजी मंदिर पर धूमधाम से देव दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर दीपदान किया गया। आरुषि तिवारी, रिया, प्रियंका पांडेय, शालिनी गुप्ता ने आकर्षक रंगोली से व अरविंद तिवारी ने अपने भजनों से सबका मन मोह लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी मुकेश गौड़ ने विधि- विधान से पूजन व आरती कर दीपदान उत्सव मनाया गया। यहां वीरेंद्र धुसिया, मनोज शर्मा, सचिन गुप्ता, सुनील कुमार, माधव, रूपा शर्मा, तनिष्क, अंशिका आदि थे।
देव दीपावलीश्री अखलेश और महादेव मंदिर में 1100 दीपकों से दीपदान किया गया। यहां अध्यक्ष सतीश गाैड़, सचिव मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बृजमोहन वार्ष्णेय, ज्ञानेंद्र गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय आदि थे। हनुमान सेवा मंडल के तत्वावधान में जयशिव मंदिर पर देव दिवाली धूमधाम से मनायी गई। श्रद्धालुओं ने यहां दीप जलाए और आतिशबाजी की गई। चंचल शर्मा ने भारत माता की रंगोली सजायी। आयोजन में मंडल संयोजक आनंद प्रकाश, व्यवस्था प्रमुख विकास गुप्ता, सह संयोजक दीन दयाल कौशिक, विजय गोस्वामी, सुभाष गुप्ता, विपिन कौशिक, राजू गुप्ता, अंजलि शर्मा आदि का सहयोग रहा।
रामलला की रंगोलीराम लला की सजी रंगोली ने मोहा मन
अचल सरोवर पर छात्रा बरखा रावत के नेतृत्व में छात्राओं ने देव दीपावली पर्व पर रामलला की चूना, गुलाल की मदद से आकृति सजायी। जो सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed