फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused of blackmailing women by hacking ID

Cyber Crime: आईडी हैक कर अश्लील वीडियो पोस्ट, महिलाओं को ब्लैकमेल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Oct 2025 09:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 09:30 PM IST
सार

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि युवक ने गांव की अन्य महिलाओं की भी आईडी हैक की हुई है, जिसके माध्यम से वह उन्हें भी ब्लैकमेल करता है और परेशान करता है।

विज्ञापन
Accused of blackmailing women by hacking ID
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ में खैर क्षेत्र के एक गांव के युवक पर गांव की महिलाओं की सोशल मीडिया आईडी हैक कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। एक महिला के पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


खैर के एक गांव निवासी विवाहित महिला के पिता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मेरे ही गांव के युवक ने मेरी विवाहित बेटी की आईडी हैक को कर लिया है और उस पर आए दिन अश्लील वीडियो डालता रहता है, जिससे मेरी बेटी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि युवक ने गांव की अन्य महिलाओं की भी आईडी हैक की हुई है, जिसके माध्यम से वह उन्हें भी ब्लैकमेल करता है और परेशान करता है। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी एवं अन्य महिलाओं को इस समस्या से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर के आधार पर कृष्णा नामक युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की फेसबुक आईडी को साइबर क्राइम के माध्यम से जांच कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-दुष्यंत कुमार, कोतवाली प्रभारी खैर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed