फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused dies in jail

Aligarh News: पुष्पेंद्र की जेल में मौत, गांव सिकुर्रा में हंगामा, जेल अफसरों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 22 Feb 2026 12:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 12:49 PM IST
सार

जब पुष्पेंद्र का शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल नरेन्द्र यादव ने ग्रामीणों से बातचीत करके पूरे घटनाक्रम की जांच कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Accused dies in jail
मृतक आरोपी पुष्पेंद्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांजा के आरोप में पकड़े गए इगलास थाना अंतर्गत गांव सिकुर्रा के पुष्पेन्द्र की जेल में हुई मौत के बाद 21 फरवरी की रात शव के गांव आने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने जेल अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई न होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने का फैसला ले लिया। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को वैधानिक रूप से आर्थिक सहायता दिलाए जाने के आश्वासन दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया है।

विज्ञापन


गांव सिकुर्रा में 11 फरवरी की रात्रि में पुष्पेंद्र के घेर में दबिश देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया था। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त होने वाले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (गांजा लदा हुआ), एक कार, तीन बाइक, एक मोबाइल बरामद करने के साथ ही मौके से पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को आरोपी पुष्पेन्द्र की जेल में मौत गई। मौत की सूचना के बाद से परिजनों के साथ ही गांव के लोग आक्रोशित थे।
विज्ञापन


जेल से शनिवार को देर रात्रि में लगभग 01:30 बजे शव गांव में लाया गया था। शव गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने परिजनों के साथ हंगामा करते हुए तय किया था जब तक जेल के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र यादव को जानकारी मिली तो वे गांव पहुंचे, ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया। लगभग दो घंटे तक ग्रामीणों तथा पुलिस के मध्य आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह, मुकेश प्रधान, गेंदालाल प्रधान कजरौठ, उदयवीर पहलवान मई आदि की मौजूदगी में कोतवाल द्वारा विधि सम्मत तरीके से मृतक के परिजनों की आर्थिक मदद कराने के आश्वासन पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजे का कलंक हटाने की मांग

परिजनों का कहना है कि गांजे के कारोबार से उनके बेटे का कोई संबंध नहीं है, इसकी निष्पक्ष जांच कर कलंक को हटाया जाए तथा जेल में हुई मौत की घटना के संबंध में जेल के संबंधित दोषी अधिकारियों के खिलाफ न्यायिक जांच कराकर कार्रवाई करने तथा गांजे के कारोबार में संलिप्त दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग रखी है। सोमवार को जेल में हुई मौत की घटना के संबंध में ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलकर घटना में निष्पक्ष जांच कराकर जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed