{"_id":"5fbd5a648ebc3e9bf733d191","slug":"accused-beaten-policemen-aligarh-news-ali2495162129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पकड़ने मंगलवार को उदयपुर गांव गए दरोगा व दो सिपाहियों को आरोपियों के परिजनों व ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटा। दरोगा ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनका मोबाइल छीन लिया। सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिस बल को देखकर हमलावर फरार हो गए। हमले के शिकार दरोगा ने कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीती तीन अक्तूबर को क्षेत्र की एक किशोरी ने गांव उदयपुर निवासी अजीत पुत्र कृपाल सिंह, सचिन व बबलू पुत्र बाबूलाल के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एसएसआई योगेन्द्र सिंह धामा ने बताया कि बरका चौकी पर इंचार्ज दरोगा वीरेंद्र सिंह को मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी अजीत गांव आया हुआ है। वह उसे पकड़ने उदयपुर गए थे।
उनके साथ सिपाही धर्मवीर व राजीव कुमार भी थे। पुलिस ने अजीत को उसके घर से पकड़ लिया। तभी आरोपी के परिजनों व ग्रामीणों ने दरोगा व दोनों सिपाहियों को घेर लिया। उन्हें लाठी-डंडों से पीटा और आरोपी को छुड़ा लिया। जब दरोगा ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो मोबाइल भी छीन लिया। सूचना पर एसएसआई योगेन्द्र सिंह धामा फोर्स लेकर पहुंच गए। लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। मारपीट में दरोगा व दोनों सिपाहियों को काफी चोट आई है। दरोगा वीरेन्द्र सिंह ने उदयपुर निवासी बाबूलाल पुत्र कारे सिंह, अजय पुत्र कृपाल सिंह व सचिन पुत्र बाबूलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मोहसिन खान, सीओ