{"_id":"668cf448c8b25fcc140072ec","slug":"accident-with-emu-passenger-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: ट्रेन पर चढ़ रहे यात्री से मोबाइल छीना, पीछा करते समय युवक जमीन पर गिरा, हुई मौत, आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: ट्रेन पर चढ़ रहे यात्री से मोबाइल छीना, पीछा करते समय युवक जमीन पर गिरा, हुई मौत, आरोपी दबोचा
Tue, 09 Jul 2024 01:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:57 PM IST
सार
महरावल स्टेशन पर युवक मोबाइल पर बात करते ईएमयू पैसेंजर पर चढ़ रहा था, तभी उसका मोबाइल छीन कर एक भाग गया। उसके पीछे भागते में युवक नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। मेडिकल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक एसी मैकेनिक जुबैर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सुबह 6:30 बजे के लगभग महरावल रेलवे स्टेशन पर भुजपुरा कलवारी निवासी 18 वर्षीय एसी मैकेनिक जुबैर ईएमयू पैसेंजर ट्रेन पर मोबाइल कान पर लगाकर बात करते हुए चढ़ रहा था। तभी एक युवक मोबाइल छीन कर भागा। जुबैर उसे पकड़ने के लिए भागा। जुबैर अचानक सिर के बल जमीन पर गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे मैडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जुबैर एसी के काम से दिल्ली जा रहा था। महरावल स्टेशन पर ईएमयू पैसेंजर में चढ़ते समय उसका मोबाइल छीन कर आरोपी भागा। जिसका पीछा करने के दौरान जुबैर सिर के बल गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया था। मोबाइल लेकर भागे आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया। जीआरपी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मृतक जुबैर के पिता जाकिर हुसैन निकिल पोलिस का काम करते हैं। वह पांच भाई-बहन में तीसरे नंबर का था। जुबैर की मौत से परिवार में मातम छा गया। उसके पिता, भाई और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन