{"_id":"5d34c0e78ebc3e6cc2269656","slug":"accident-on-nh-bypass-two-died-aligarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रक और टैंकर में भीषण भिड़ंत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रक और टैंकर में भीषण भिड़ंत, दो की मौत
Mon, 22 Jul 2019 01:15 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : social media (File Photo)
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला भुस के निकट एनएच बाईपास पर शनिवार की मध्य रात्रि ट्रक और टैंकर की भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
टैंकर में पेट्रोल होने के कारण मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई। पेट्रोल को दूसरे टैंकर में शिफ्ट कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके परिवार के लोग ले गए। गनीमत यह भी रही कि इस दौरान कहीं कोई चिंगारी नहीं सुलगी, वरना टैंकर में पेट्रोल होने के कारण हादसा और ज्यादा भीषण हो सकता था।
विज्ञापन
शनिवार की रात को पेट्रोल से भरे टैंकर को लेकर चालक महेंद्र पुत्र सोरन सिंह निवासी अरौली बदायूं जामनगर से हाथरस आ रहा था। नगला भुस पर पहुंचते ही आगरा की ओर से अलीगढ़ जा रहे सरिया से भरे ट्रक से टैंकर की भिड़ंत हो गई। टैंकर में पेट्रोल भरा था। दोनों वाहनों की भिडंत की तेज आवास से आसपास के लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन
चंदपा पुलिस भी यहां पर आ गई। टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक रामकिशन पुत्र महावीर निवासी तासोड़ थाना मनसुखपुरा आगरा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान रामकिशन की भी मौत हो गई। घायल क्लीनर राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी मिलते ही थाना चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद काफी देर तक एनएच पर जाम लगा रहा। दूसरा टैंकर आने पर पेट्रोल को उसमें शिफ्ट कराया गया। इस दौरान यहां पर अग्निशमन अधिकारी एके सिंह भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। काफी देर बाद यातायात व्यवस्था ठीक हो सकी। इधर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा।
रविवार को दोनों मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम हुआ और फिर परिजन शव लेकर अपने घरों को चले। हादसे के बाद दोनों वाहनों की वजह से रोड पर जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाया कर आवागमन सुचारु कराया।=