फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident due to fog

कोहरे के चलते खड़े ट्रक में घुसी दो रोडवेज बसें, एक दर्जन यात्री घायल

Sun, 22 Dec 2019 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accident due to fog
कोहरे के चलते शनिवार तड़के मथुरा बाईपास स्थित ऐलाना मीट फैक्टरी के पास एक खड़े ट्रक से एक-एक कर दो रोडवेज बसें टकरा गईं। घटना में एक दर्जन यात्री मामूली रूप से चुटैल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। सात चुटैल यात्रियों सहित अन्य को मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी बस का इंतजाम कर उनके गंतव्य को रवाना किया। वहीं, पांच घायलों को जिला अस्पताल में मरहम पट्टी कराने के बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन

वाकया सुबह साढे़ पांच बजे करीब का है। कासगंज डिपो की एक बस दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी कोहरा अधिक होने के चलते वह ऐलाना मीट फैक्टरी के पास खड़े ट्रक में जा घुसी। इस बस में यात्री तीन से चार ही थे। यह सभी सुरक्षित रहे। इस बस के यात्री संभले ही थे कि पीछे से आ रही लखनऊ के केसरबाग डिपो की एक बस कासगंज डिपो की बस में जा घुसी।
विज्ञापन

इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें से 12 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामूली रूप से घायल सात यात्रियों सहित अन्य को एक दूसरी का इंतजाम कर दिल्ली की ओर रवाना किया। वहीं,
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घायल शिवकुमार, राहुल, सोनू, अनिल, मनोज निवासी हरदोई को जिला अस्पताल भेजा गया। मरहम पट्टी कराकर यात्री अपने गंतव्य की ओर चले गए। इंस्पेक्टर देहली गेट के मुताबिक कोहरे के कारण घटना र्हुई थी। सभी यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed