{"_id":"61afb50483570d109563ed5a","slug":"accident-city-office-news-ali280009849","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बाइक से गिरीं मां-बेटी को कैंटर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बाइक से गिरीं मां-बेटी को कैंटर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
डॉली व बेटी महक का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के बरौला पुल के पास मंगलवार शाम बाइक से फिसल कर सड़क पर गिरीं मां-बेटी की कैंटर से कुचल कर मौत हो गई। महिला मथुरा से अपने जीजा के साथ बाइक से अपनी ससुराल छेरत, जवां जा रही थी।
जवां थाना क्षेत्र के छेरत निवासी राजकुमार की पत्नी डौली (32) एक साल की बेटी महक के साथ पिछले दिनों मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में बड़ी बहन की ससुराल गई थी।
मंगलवार को जीजा चरण सिंह के साथ बाइक से ससुराल आ रही थी। जैसे ही बाइक बरौला बाईपास पुल के पास पहुंची, तभी स्पीड ब्रेकर आने से डौली व महक उछलकर सड़क पर जा गिरे। पीछे से आए कैंटर ने मां-बेटी रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। चरण सिंह भी सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। हादसे के बाद कैंटर को छोड़कर चालक भाग गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। छेरत से परिजन भी रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस अरविंद कुमार ने बताया कि फरार कैंटर चालक को तलाशा जा रहा है।