फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident

अलीगढ़ः बाइक से गिरीं मां-बेटी को कैंटर ने कुचला, मौत

Wed, 08 Dec 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accident
डॉली व बेटी महक का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के बरौला पुल के पास मंगलवार शाम बाइक से फिसल कर सड़क पर गिरीं मां-बेटी की कैंटर से कुचल कर मौत हो गई। महिला मथुरा से अपने जीजा के साथ बाइक से अपनी ससुराल छेरत, जवां जा रही थी।
विज्ञापन

जवां थाना क्षेत्र के छेरत निवासी राजकुमार की पत्नी डौली (32) एक साल की बेटी महक के साथ पिछले दिनों मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में बड़ी बहन की ससुराल गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को जीजा चरण सिंह के साथ बाइक से ससुराल आ रही थी। जैसे ही बाइक बरौला बाईपास पुल के पास पहुंची, तभी स्पीड ब्रेकर आने से डौली व महक उछलकर सड़क पर जा गिरे। पीछे से आए कैंटर ने मां-बेटी रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। चरण सिंह भी सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। हादसे के बाद कैंटर को छोड़कर चालक भाग गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। छेरत से परिजन भी रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस अरविंद कुमार ने बताया कि फरार कैंटर चालक को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed