फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident

रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 13 Jun 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accident
कोतवाली के रामघाट-कल्याण मार्ग स्थित डुकरिया वाली प्याऊ के निकट रोडवेज की टक्कर से गांव नोअरी के एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रोड पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे लोगों को शांत किया। युवक की मौत से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अतरौली के गांव नोअरी निवासी कुमारपाल (26) पुत्र हरी सिंह मजदूर था। रविवार रात करीब 9:30 बजे वह अपनी बाइक से किसी काम से डुकरिया वाली प्याऊ पर आया था। तभी रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही कुमरपाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर गांव के लोगों के साथ परिवार के लोग भी पहुंच गए, लेकिन वहां शव नहीं था और हादसा करने वाली बस भी नहीं थी। इससे ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए। पुलिस पर कार्रवाई में पक्षपात व लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। रामघाट-कल्याण मार्ग पर जाम लगा दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हंगामा और जाम की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई। जाम खुलवाने के लिए देर रात तक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed