फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident

चारपाई पर बैठी महिलाओं को कार ने रौंदा, एक की मौत

Sat, 21 Mar 2020 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accident
कस्तूरी देवी का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARABAD

गांव नानउ में शुक्रवार को घर के सामने चारपाई पर बैठी दो महिलाओं को कार ने रौंद दिया।गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


गांव नानउ निवासी सोनू पुत्र जगदीश कुशवाह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोनू के अनुसार शुक्रवार की दोपहर उनकी मां कस्तूरी देवी पत्नी स्व. जगदीश अपने पड़ोस में रहने वाली सावित्री देवी पत्नी देश्राज के साथ गली में घर के सामने बैठी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार गली में आई और चारपाई पर बैठीं दोनो महिलाओं को रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे में 55 वर्षीय कस्तूरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। काफी संखय में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कस्तूरी देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कार को कब्जे में लिया। सूत्रों के अनुसार कार घायल महिला के रिश्तेदार की है, जिसे गांव का ही एक युवक चला रहा था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed