{"_id":"5c6b12abbdec2205dc4027b2","slug":"accepted-demands-amu-students-protest-on-seventh-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानी मांगें..एएमयू छात्रों का धरना सातवें दिन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानी मांगें..एएमयू छात्रों का धरना सातवें दिन खत्म
Tue, 19 Feb 2019 02:07 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ कुलपति से वार्ता करने जाते एएमयू छात्र।
- फोटो : Dig Vishal
मुसलिम मंच बनाओ संबंधी बैठक में ओवैसी के प्रस्तावित आगमन के विरोध को लेकर बीते मंगलवार एएमयू के प्रशासनिक भवन के बाहर हुए बवाल के बाद धरनारत छात्रों की मांगें सातवें दिन सोमवार रात मान ली गईं। इसके बाद बाब-ए-सैयद पर चल रहे धरने को खत्म करने का एलान कर दिया गया।
हालांकि इस दौरान धरने पर मौजूद छात्रों के बीच से अजय सिंह के कैंपस से निष्कासन की मांग जोर शोर से उठाई गई, जिस पर छात्रसंघ पदाधिकारियों की ओर से भरोसा दिलाया गया कि 23 फरवरी को प्रस्तावित अनुशासन समिति की बैठक में हम अपना पक्ष पुरजोर ढंग से रखेंगे। इसके बाद आगामी रणनीति भी तय की जाएगी। बता दें कि देर रात वीसी लॉज पर एएमयू प्रशासन के अलावा डीएम-एसएसपी की मौजूदगी में छात्रसंघ पदाधिकारियों संग हुई बैठक में उनकी मांगें मान लेने संबंधी सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है।
रविवार रात में बवाल के आरोपी एक छात्र तालिब की गिरफ्तारी और उसके जेल जाने के बाद छात्रसंघ ने सामूहिक गिरफ्तारी का एलान किया था। इसके बाद धरना स्थल पर छात्रों का जमा होना शुरू हो गया था। इसी क्रम में रात को वीसी लॉज पर एएमयू इंतजामिया के अधिकारियों की मौजूदगी में छात्रसंघ पदाधिकारियों और डीएम-एसएसपी के मध्य वार्ता शुरू हुई।
विज्ञापन
इस वार्ता में छात्रों की ओर से अपनी मांगें रखी गईं, जिस पर जिलाधिकारी की ओर से उन्हें बिना जांच पड़ताल के आगे गिरफ्तारी न होने देने और बेवजह किसी को कार्रवाई की जद में न लाने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद छात्रों की ओर से धरना समाप्त करने पर सहमति बनी। हालांकि घोषणा वार्ता के बाद सीधे धरनास्थल पर आकर होनी थी, मगर इसी बीच छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज की तबियत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले जाकर भरती कराया गया।
वहां से वापस लौटे छात्रसंघ सचिव हुजैफा आमिर रशादी, उपाध्यक्ष हमजा सूफियान ने धरनास्थल पर छात्रों के बीच पूरी बात रखी और बताया कि उन्हें जिला प्रशासन की ओर से ठोस आश्वासन मिला है, जिसमें गलत मुकदमा वापस होने से लेकर बेवजह बिना साक्ष्यों के किसी को जेल न भेजे जाने और जेल भेजे गए साथी की जल्द जमानत के बाद रिहाई का भरोसा मिला है। इसके बाद छात्रों की राय सुमारी और सहमति पर धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।
इस दौरान सचिव ने यह भी कहा कि लड़ाई जारी रहेगी। 23 फरवरी को अनुशासन समिति की बैठक में अजय सिंह के निष्कासन का मुद्दा उठाया जाएगा। अगर बात नहीं बनी तो फिर नई रणनीति तय कर लड़ाई लड़ी जाएगी। देर रात अमर उजाला से बाचतीत में छात्रसंघ उपाध्यक्ष हमजा सूफियान व सचिव हुजैफा आमिर रशादी ने छात्रों की मांगें माने जाने के बाद धरना खत्म करने की पुष्टि की है।
छात्रों को यह आश्वासन बातचीत के दौरान दिलाया गया है कि किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा और न बिना साक्ष्य के किसी को जेल भेजा जाएगा। बाकी सभी आरोपों की जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी। इस पर वह सहमत हैं।
- चंद्रभूषण सिंह जिलाधिकारी
जिला प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद छात्र नेताओं ने सहमति जताई है। अब कैंपस का माहौल सामान्य होने के आसार हैं।
- साफे किदवई मैंबर इंचार्ज पीआरओ
इस मामले में किसी निर्दोष को न जेल भेजा जाएगा और न उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस विवेचना में जो दोषी पाया जाएगा, उस पर ही कार्रवाई की जाएगी।
- आकाश कुलहरि, एसएसपी