फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Academic session of Raja Mahendra Pratap Singh University stuck, records are not available

अलीगढ़ : राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि का शैक्षिक सत्र अटका, नहीं मिल पा रहा रिकॉर्ड

Fri, 22 Apr 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Academic session of Raja Mahendra Pratap Singh University stuck, records are not available
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसएसयू) के समक्ष अपना शैक्षिक सत्र शुरू करने में रोड़ा अटक गया है। इसकी मुख्य वजह अभी तक डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से विद्याथियों का लेखा-जोखा न मिल पाना। इस संबंध में आरएमपीएसएसयू के रजिस्ट्रार कई बार पत्राचार कर चुके हैं।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति व रजिस्ट्रार की तैनाती होने के बाद उन्होंने कहा था कि शैक्षिक सत्र 2022-23 से विश्वविद्यालय शुरू करेगा। इसके लिए रजिस्ट्रार ने डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से विद्यार्थियों का लेखा-जोखा मांगना शुरू किया। इस विश्वविद्यालय से अलीगढ़ के 148, एटा के 132, हाथरस के 91 व कासगंज के 37 महाविद्यालय संबद्ध हो गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में ये पाठ्यक्रम शुरू होंगे
विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। इनमें पशु एवं डेयरी टेक्निकल ट्रेनिंग, स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज में बैचलर इन वोकेशनल, कम्युनिकेटिव इंग्लिश फॉरेन लैंग्वेज, स्कूल और एडवांस लर्निंग में डिपार्टमेंट कम एडवांस कम्प्यूटिंग, डिपार्टमेंट ऑफ मल्टीलेंग्युल स्टडीज के तहत स्कूल ऑफ स्पिरिचुअल साइंस एंड योग, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज आर्ट एंड सोशल साइंस, स्कूल ऑफ ट्रांस, डिससिप्लनरी साइंस पाठ्यक्रम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे विभाग
डिपार्टमेंट ऑफ डिसीजन साइंस, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ मस्क्यूलर जेनेटिक्स, डिपार्टमेंट ऑफ रेन्युवेबल एनर्जी बनेंगे।
ऐसा होगा विश्वविद्यालय
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, महिला व पुरुष हॉस्टल, अधिकारियों के आवास, लाइब्रेरी, कॉमन सेंटर, सुरक्षाकर्मी आवास होगा।
आदेश था कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है, क्योंकि डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से विद्यार्थियों का लेखा-जोखा नहीं मिल पा रहा है। विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूरा होना है।

- महेश कुमार, रजिस्ट्रार, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की ओर से पत्राचार किया गया है। विद्यार्थियों का लेखा-जोखा जुटाया जा रहा है। जल्द ही संबंधित विश्वविद्यालय को भेज दिया जाएगा।
- डॉ सुनीता गुप्ता, पीआरओ अलीगढ़ आगरा विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed