{"_id":"5d87cb088ebc3e014a689160","slug":"ac-buses-on-noida-road-will-be-closed-aligarh-news-ali2142878189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा मार्ग की अनुबंधित एसी बसें होगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा मार्ग की अनुबंधित एसी बसें होगी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम में चल रही अनुबंधित एसी बस मालिकों की मनमानी पर पूर्ण अंकुश लगाने को निगम के अधिकारी कमर कस चुके हैं। यही कारण है कि आगरा के बाद अब नोएडा मार्ग पर संचालित अनुबंधित एसी बसों को हटाने का निर्णय अधिकारियों ने लिया है। अगले माह नोएडा मार्ग पर चल रही अनुबंधित एसी बसें भी बंद हो जाएंगी।
परिवहन निगम में अनुबंधित एसी बस मालिकों की मनमानी का ही नतीजा है कि अधिकारियों ने धीरे-धीरे उनकी बसों को हटाना शुरु कर दिया है। आगरा के बाद अब नोएडा मार्ग पर संचालित बसों को हटाने की निगम अधिकारी तैयारी कर चुके हैं। अक्टूबर माह में नोएडा मार्ग पर चल रही तीन अनुबंधित बसों को हटा दिया जाएगा।
यह बात अलग है कि निगम के पास अनुबंधित बसों को हटाकर अपनी एसी बसों के संचालन की कोई व्यवस्था नहीं है। आगरा रोड पर अलीगढ़ रीजन आगरा एवं मेरठ डिपो की एसी बसों के संचालन पर निर्भर है। जबकि नोएडा मार्ग पर उसकी चार जनरथ बसें चल रही हैं। एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत ने बताया कि नोएडा मार्ग पर चलने वाली तीनों अनुबंधित एसी बसों के मालिकों को गाड़ी में काम कराने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन उन्होंने नोटिस को दरकिनार कर दिया। अगले माह उनका अनुबंध समाप्त हो रहा है। इसके बाद अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। मुख्यालय से जनरथ बस आने पर आगरा एवं नोएडा मार्ग पर उन्हें संचालित किया जाएगा।