फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ABVP leader beating at DS college, trying to blow up Proctor office

डीएस कॉलेज में एबीवीपी नेता की पिटाई, प्रॉक्टर ऑफिस फूंकने की कोशिश

Thu, 14 Sep 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 14 Sep 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
ABVP leader beating at DS college, trying to blow up Proctor office
प्रॉक्टर ऑफिस को आग लगाने के लिए लाई गई पेट्रोल की बोतल छीनती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जिस डीएस डिग्री कॉलेज में मंगलवार को राज्यपाल के सामने अनुशासन का बखान हो रहा था। उसी कॉलेज में बुधवार को एबीवीपी और सपा छात्र सभा के बीच जमकर मारपीट हुई। छात्र सभा के आयोजन में लगे अखिलेश यादव के फोटोयुक्त बैनर को हटाने पर विवाद शुरू हुआ। सपा नेताओं ने एबीवीपी के संगठन मंत्री की पिटाई कर दी। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रॉक्टर पर सपा छात्र सभा नेताओं को उकसाने, संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्रॉक्टर कार्यालय फूंकने व तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस से भी नोकझोंक व धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन


 बाद में प्रॉक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया गया। दोनों ओर से तहरीर दी गई। परिषद के संगठन मंत्री की तहरीर पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष आदि पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सपा छात्र सभा द्वारा पिछले तीन दिन से डीएस व वार्ष्णेय महाविद्यालयों में हर वर्ष की तरह छात्र नौजवान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बाकायदा इसकी अनुमति कॉलेज प्रशासन से ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को डीएस कॉलेज में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान के तहत फार्म बांटे जा रहे थे। इस कैंप पर दो बैनर लगे थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो था। बताया गया कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एबीवीपी के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार पहुंच गए और बैनर हटाने की मांग करने लगे। जब वहां अनुमति होने की बात बताई गई तो ब्रजेश सीधे प्राचार्य के पास जाने लगे। पीछे-पीछे सपा छात्र सभा नेता भी पहुंच गए। प्राचार्य कक्ष के बाहर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान ब्रजेश सिंह को पीट दिया गया। उनकी शर्ट व बनियान फट गई। खबर पर अन्य परिषद कार्यकर्ता एकत्रित होकर आ गए। मामला बिगड़ता देख चीफ प्रॉक्टर ने पुलिस अफसरों को फोन किया। 

थोड़ी देर में भारी संख्या में गांधीपार्क थाने का फोर्स पहुंच गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रॉक्टर पर संगठन मंत्री को पिटवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। प्रॉक्टर कार्यालय फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने रोका, तो कार्यकर्ता पुलिस से भी भिड़ गए। पुलिस ने जैसे-तैसे परिषद कार्यकर्ताओं को काबू किया। मगर वे प्रॉक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रॉक्टर, सपा छात्र सभा आदि के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुलिस कार्रवाई के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ। इसके बाद देर शाम तक कॉलेज में फोर्स तैनात रहा। 


इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मानव महाजन, मनीष राय, मनोज शर्मा, पुष्पेंद्र पचौरी, निखिल माहेश्वरी, धीरज चौधरी आदि भी पहुंच गए। इस मामले में ब्रजेश कुमार की ओर से दी गई तहरीर में प्रॉक्टर पर मारपीट कराने का आरोप लगाते हुए सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, सज्जन यादव, कौशल दिवाकर, मनोज यादव, विनीत ठाकुर, अर्पित ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, भानु प्रताप व उनके 10-12 साथियों को आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें लाठी व सरियों से पीटने का आरोप है। तहरीर में यह भी आरोप है कि यहां सपा के लोग पीएम व सीएम के खिलाफ बयान दे रहे थे, इस पर आपत्ति जताने पर हमला किया गया। वहीं रंजीत चौधरी ने भी कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed