फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AAP candidates got vote less than NOTA

अलीगढ़ : नोटा से भी कम मिले आप प्रत्याशियों को वोट

Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
AAP candidates got  vote less than NOTA
विधानसभा चुनाव में अलीगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रत्याशी एक हजार का आंकड़ा तक नहीं छू सके, जबकि इगलास विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी का पर्चा निरस्त हो गया था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी ने जिले के सातों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जहां उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पार्टी पदाधिकारियों के दावे भी हवाई साबित हुए। बरौली क्षेत्र से आप प्रत्याशी सुनीता को 913 वोट मिले, जबकि नोटा में 1089 वोट आए। अतरौली क्षेत्र से आप प्रत्याशी खेम सिंह को 347 वोट मिले, जबकि नोटा में 1148 वोट पड़े। शहर क्षेत्र से आप प्रत्याशी मोनिका थापर को 856 वोट मिले, जबकि नोटा में 1048 वोट मिले। कोल क्षेत्र से आप प्रत्याशी मनोज शर्मा को 675 वोट मिले और नोटा में 1141 वोट मिले।
विज्ञापन

छर्रा क्षेत्र से आप प्रत्याशी सुशील बघेल को 368 वोट मिले, जबकि 1024 नोटा में मिले। इसी तरह खैर क्षेत्र से आप प्रत्याशी मुनीश प्रताप सिंह को 367 वोट मिले, जबकि नोटा में 1454 वोट मिले। पार्टी के जिला महासचिव हेमेंद्र कुमार ने बताया कि पार्टी पहली बार उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रही थी। पार्टी को जितने भी वोट मिले हैं, उसके लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इगलास विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी का पर्चा तकनीकी कारणों की वजह से निरस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed