फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AAP Aigarh District Vice President Pushpendra Lodhi resigned

Aligarh News: आप के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र लोधी ने दिया इस्तीफा, चुने गए थे जिला पंचायत सदस्य

Sat, 02 Dec 2023 05:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Dec 2023 05:49 PM IST
सार

आप के अलीगढ़ जिला उपाध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र लोधी ने पद से और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। डाॅ पुष्पेंद्र लोधी अतरौली में वार्ड 8 से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। वह आप में आने से पहले भाजपा में थे।

विज्ञापन
AAP Aigarh District Vice President Pushpendra Lodhi resigned
अतरौली में वार्ड 8 से जिला पंचायत सदस्य डॉ पुष्पेंद्र लोधी - फोटो : स्वयं

विस्तार

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और व अतरौली में वार्ड 8 से जिला पंचायत सदस्य डॉ पुष्पेंद्र लोधी ने आप से नाता तोड़ दिया है। 1 दिसंबर को उन्होंने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेज दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


आप से इस्तीफा देने के बाद डॉ पुष्पेंद्र लोधी ने कहा कि वह अपने वार्ड में जनता को अधिक समय देना चाहते हैं। वार्ड के मतदाताओं ने उन्हें करीब 20 हज़ार वोटों से जिताकर जिला पंचायत सदस्य चुना। उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि गांव-गांव जाकर लोगों को समय दें और उनकी समस्याओं का समाधान करा सकें। अपने समर्थकों से बातचीत करने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी से नहीं मिल रहा था सहयोग
डॉ पुष्पेंद्र लोधी किसानों के डीएपी-यूरिया, बदहाल सड़क, छुट्टा गोवंश से फसलों में नुकसान और दुर्घटनाओं के मुद्दों पर अकेले ही लड़ते दिख रहे थे। पुष्पेंद्र लोधी के अनुसार आम आदमी पार्टी से उन्हें सहयोग कम ही मिल रहा था। इससे वह काफी समय से पार्टी को छोड़ने का मन बना रहे थे। 

भाजपा को छोड़कर आये थे आप में
डॉ पुष्पेंद्र लोधी लंबे समय तक भाजपा में रहे। जिला पंचायत के चुनाव में टिकिट नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दिया था। हालांकि 2022 के चुनाव में उन्होंने विधिवत भाजपा ज्वाइन तो नहीं की थी लेकिन भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार किया था। साल 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का मन बनाया और दिल्ली में वरिष्ठ नेता संजय सिंह से मुलाकात के बाद आप की सदस्यता ग्रहण कर ली। डॉ पुष्पेंद्र लोधी को पार्टी में जिला उपाध्यक्ष बना दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed