फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aam Adami Party

दिल्ली मॉडल की तर्ज पर यूपी में लड़ेंगे चुनाव : परवेज

Fri, 18 Dec 2020 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Aam Adami Party
आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता करते जिलाध्यक्ष परवेज अली। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव दिल्ली के विकास मॉडल पर लड़ा जाएगा। पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल के चुनाव लड़ने के एलान से विरोधी पार्टियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

ये बातें बृहस्पतिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज अली खान ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को वह सब सुविधाएं मिलेंगी, जो दिल्ली की जनता को मिलती हैं। मसलन, मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, महिला सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर कैमरा और रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव लड़ने के एलान से योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह अब विद्यालय व अस्पताल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे हैं। परवेज अली ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने 22 दिसंबर को सरकारी विद्यालयों के मुद्दे पर बहस करने को चुनौती दी है। इसलिए सिद्धार्थनाथ सिंह को बहस से पीछे नहीं हटना चाहिए। पत्रकारवार्ता में जिला महासचिव हेमेंद्र कुमार, प्रभात खांडे, सत्यप्रकाश सिंह, नदीम अंजुम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के लिए करने लगे संपर्क
अलीगढ़ जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले लोग पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क करने लगे हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष परवेज अली ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों से उन्हें जानकारी मिल रही है कि एक-एक विधानसभा क्षेत्र से दो-दो, तीन-तीन लोगों ने चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed