फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aam Aadmi Party made Rajkumar the mayor candidate

Aligarh News: आम आदमी पार्टी ने राजकुमार को बनाया मेयर प्रत्याशी

Fri, 14 Apr 2023 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party made Rajkumar the mayor candidate
आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगम मेयर पद के लिए राजकुमार लोधी को प्रत्याशी बनाया है। मेयर प्रत्याशी घोषित करने में आम आदमी पार्टी ने सपा, कांग्रेस, बसपा और भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। इस घोषणा के बाद सभी पार्टियों में प्रत्याशियों पर मंथन तेज हो गया है।
विज्ञापन






आप के यूपी प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के ट्विटर हैंडल से यूपी नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इसमें अलीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के लिए राजकुमार लोधी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इंटरमीडिएट तक शिक्षित राजकुमार का व्यवसाय सैनेटरी का है। कामाख्या मंदिर मेलरोज बाईपास निवासी राजकुमार मूलरूप से अमांपुर कासगंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन






वह 15 साल तक भाजपा में रहने के बाद एक साल पहले आम आदमी पार्टी में आए थे। वह महानगर उपाध्यक्ष भी हैं। राजकुमार ने कहा कि उनके बड़े भाई कृपांशकर अमांपुर के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। राजकुमार का एक बेटा-एक बेटी और पत्नी है। महापौर पद के प्रत्याशी बनने के लिए कई दावेदार थे। इनमें सरला देवी, प्रीति चौधरी, संतोष, तरुण आर्या, विनोद पांडेय आदि शामिल थे, लेकिन राजकुमार को सभी को पछाड़ते हुए टिकट लेने में बाजी मार ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन






जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, मोनिका थापर और राजकुमार लोधी ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार करने के मुद्दे पर वह जनता के बीच जाएंगे। जिससे लोगों को सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिल सके और वह निजी सकूलों के भारीभरकम खर्च के बोझ से बच सकें। दिल्ली में पार्टी इसकी मिसाल पेश कर चुकी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed