फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aadhar will have to be linked for old age pension

अलीगढ़ : वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार कराना होगा लिंक

Fri, 04 Mar 2022 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Aadhar will have to be linked for old age pension
वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले लाभार्थियों को अब अपने आवेदन के साथ आधार कार्ड नंबर को लिंक कराना होगा अन्यथा उन्हें पेंशन की अगली किस्त नहीं मिल सकेगी। बैंक खातों के संचालन के लिए केवाईसी भी कराना अनिवार्य होगा। हालांकि, अभी विभागीय स्तर से अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि लाभार्थियों का आधार लिंक कराए जाने का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के 61171 लाभार्थियों में से अभी तक 1010 लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक कराए जा चुके हैं। 60154 लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक होना शेष हैं। उन्होंने बताया कि जिले में आधार कार्ड लिंक नहीं होने से समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन रुक सकती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने लाभार्थियों से कहा कि वे जनसेवा केंद्र पर अपने आवेदन को ऑनलाइन तरीके से आधार कार्ड से लिंक करा लें। बैंक खाते की केवाईसी भी करा लें। आधार कार्ड लिंक नहीं कराने वाले लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed