फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man swimming across the Ganga drowned

Aligarh News: तैर कर गंगा पार कर रहा युवक डूबा, तलाश जारी

Fri, 06 Jun 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 02:06 AM IST
सार

युवक संभल की ओर से तैर कर गंगा पार कर सांकरा की ओर आ रहा था। बीच में गंगा की गहराई अधिक होने के कारण डूब गया। उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
A young man swimming across the Ganga drowned
रवि कुमार की तलाश जारी - फोटो : परिजन

विस्तार

अतरौली कस्बा के मोहल्ला ऊंचान निवासी रवि कुमार (19) अपने दोस्त थाना बरला क्षेत्र के गांव मोकमपुर निवासी राजेश के साथ सांकरा गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था। स्नान करते समय बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वह गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया।

विज्ञापन


एसडीएम अतरौली ने बताया कि युवक संभल की ओर से तैर कर गंगा पार कर सांकरा की ओर आ रहा था। बीच में गंगा की गहराई अधिक होने के कारण डूब गया। उसकी तलाश जारी है। सूचना मिलते ही उसके पिता गोवर्धन सिंह व अन्य परिजन गंगा घाट पर आ गए। सबका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है थाना पुलिस ने उसकी तलाश नहीं की, अगर की होती तो वह मिल जाता।
विज्ञापन


एसडीएम अतरौली मो. ओमान ने बताया कि दोनों युवक बाइक से सांकरा गंगा पुल पार संभल जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र पहुंच गए थे। वहां बाइक खड़ी करने के बाद उसी ओर से गंगा स्नान करने लगे। युवक रवि कुमार संभल की ओर से तैर कर गंगा पार कर सांकरा की ओर आने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान गहरे जल में डूब गया। सूचना मिलते ही सांकरा से गोताखोर और नाव सहित टीम उस ओर पहुंची। वहां तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश के प्रयास जारी है। युवक की बाइक जुनावई थाना क्षेत्र में ही खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी राजेश बचा
दादों। थाना दादों के प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक साथ ही गंगा स्नान करने संभल की ओर से सांकरा आए। दोनों ने एक साथ स्नान शुरू किया। तैर कर गंगा पार करने के लिए रवि आगे गहराई की ओर चला गया। जिससे वह डूब गया। वहीं राजेश पीछे रहने के कारण बच गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed