{"_id":"66f29f3d138d837a5101e535","slug":"a-young-man-painting-the-house-fell-from-the-swing-died-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मकान की पुताई कर रहा युवक झूले से गिरा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मकान की पुताई कर रहा युवक झूले से गिरा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 24 Sep 2024 04:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:45 PM IST
सार
आकाश कुमार राजस्थान के खाटूश्याम में रहकर मकानों की पुताई करने का काम करता था। 23 सितंबर की दोपहर को वह एक मकान की पुताई कर रहा था, तभी झूला से गिरकर उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
मृतक आकाश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव हुसेपुर देहमाफी निवासी युवक मकान की पुताई करते समय झूले से गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव हुसेपुर देहमाफी निवासी 30 वर्षीय आकाश कुमार पुत्र राजेश कुमार राजस्थान के खाटूश्याम में रहकर मकानों की पुताई करने का काम करता था। 23 सितंबर की दोपहर को वह एक मकान की पुताई कर रहा था, तभी झूला से गिरकर उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिवार वाले खाटूश्याम के लिये रवाना हो गये।
विज्ञापन
24 सितंबर की शाम को परिवार वालों ने पोस्टमार्टम के बाद आकाश के शव को गांव लाए। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में आकाश के शव का अतिम संस्कार कर दिया गया। आकाश ने अपने पीछे पत्नी, एक बेटी व मां-बाप को रोते-बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन