फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man distributing wedding cards for his sister and a cattle trader died in a bike collision.

Aligarh News: बहन की शादी के कार्ड बांट रहे युवक-पशु व्यापारी की बाइकों की भिड़ंत में मौत

Tue, 25 Nov 2025 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
A young man distributing wedding cards for his sister and a cattle trader died in a bike collision.
अलीगढ़ मार्ग के पींजरी चौराहे पर सोमवार शाम करीब सात बजे दो बाइकों की भिड़ंत में बहन की शादी के कार्ड बांट रहे युवक शिवा शर्मा व पशु व्यापारी युवक संदीप की मौत हो गई। कार्ड बांट रहे युवक की तहेरी बहन की बुधवार को शादी होनी है। वह उसी के कार्ड बांटकर शहर वापस आ रहा था, तभी शहर से वापस गांव जा रहे पशु व्यापारी से उसकी बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस खबर पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मरने वालों में एक की पहचान गोंडा के संदीप (22) और दूसरे की बेगमबाग क्वार्सी के शिवा शर्मा (27)के रूप में हुई है। संदीप पशुओं की खरीद-फरोख्त का व्यापार करते थे। वहीं शिवा हार्डवेयर ट्रेडिंग का व्यापार करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों से दूर जा गिरे, दोनों ही हेलमेट नहीं पहने थे और उनकी बाइकों की लाइट भी बंद थी। इसी को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहित ने बताया कि 26 नवंबर को शिवा की ताऊ की लडक़ी की शादी होनी है, वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। माता-पिता किसी कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर गए हुए हैंं। वहीं संदीप के चाचा ने बताया कि संदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी दो बड़ी बहनों की पहले शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सरिता सिंह ने बताया कि शिवा की पहचान तो पुलिस को मोबाइल के जरिये हो गई लेकिन संदीप की पहचान होने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। पुलिस को उनके पास से करीब 98000 रुपये भी मिले हैं। बाद में बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस उनके परिवार तक पहुंची। संदीप की जेब से पुलिस को फोन नहीं मिला। घटना के दौरान उसके मौके पर गिर जाने की संभावना जताई जा रही है। सीओ इगलास महेश कुमार के अनुसार दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। बाकी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed