फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man committed suicide by hanging himself from a tree

Aligarh News: पेड़ के सहारे फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Mon, 04 May 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself from a tree
मृतक राजकुमार का फाइल फोटो। - फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव परतापुर में पत्नी से कहासुनी होने पर युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह गांव के पास पेड़ पर ग्रामीणों को उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया है कि गांव के जयदेव सिंह का 23 वर्षीय बेटा राजकुमार मजदूरी करता था। शनिवार की रात किसी बात को लेकर उसका विवाद पत्नी प्रिया से हो गया था। इससे नाराज होकर राजकुमार रात में ही घर से निकल गया। गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटका देख तो खलबली मच गई। सूचना पर ग्रामीणों के अलावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया है कि युवक ने अपने पीछे एक बेटे को रोते हुए छोड़ा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed