{"_id":"6678052e72edc8b6c90e03b1","slug":"a-woman-crushed-by-a-vehicle-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: टहलने निकली महिला को वाहन ने कुचला, घसीटता चला गया शव, दो मासूमों को बिलखते छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: टहलने निकली महिला को वाहन ने कुचला, घसीटता चला गया शव, दो मासूमों को बिलखते छोड़ा
Sun, 23 Jun 2024 04:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:51 PM IST
सार
नीतू देवी रोजाना की भांति सुबह घर से सड़क पर टहलने निकली थी। इसी बीच सुबह करीब साढ़े पांच बजे महिला जीटी रोड स्थित गांव सिसरोई के पास से वापस लौट रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
मृतक महिला नीतू देवी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अकराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सिसरोई के पास 23 जून की सुबह घर से टहलने निकली एक महिला को किसी वाहन ने कुचल दिया। काफी दूर तक महिला का शव वाहन के नीचे फंसकर घसीटा चला गया। जिससे उसका शव कई भागों में कटकर सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव रोहिना सिंहपुर निवासी 35 वर्षीय महिला नीतू देवी पत्नी पप्पू सिंह रोजाना की भांति 23 जून की सुबह घर से सड़क पर टहलने निकली थी। इसी बीच सुबह करीब साढ़े पांच बजे महिला जीटी रोड स्थित गांव सिसरोई के पास से वापस लौट रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
महिला का शव वाहन के नीचे फंसकर काफी दूर तक घसीटता चला गया। उसका शरीर अलग-अलग भागों में टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना पर महिला के परिजन के साथ ग्रामीण विलाप करते मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से पुलिस को सूचना दी गई। मृतका ने अपने पीछे दो बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी दुलीचंद यादव ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन