{"_id":"68161024943c5d5cdb08d389","slug":"a-widow-woman-was-beaten-up-after-entering-her-house-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में घुसकर विधवा महिला को पीटा, प्रधान पुत्र सहित दो पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में घुसकर विधवा महिला को पीटा, प्रधान पुत्र सहित दो पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 03 May 2025 06:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 03 May 2025 06:16 PM IST
सार
पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रधान पुत्र जीतू और नेहा ने घर में घुसकर उन्हें पीटा। जीतू जबरन नेहा को उनके घर पर रखने और उन्हें गांव से भगाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोंडा के गांव हसनगढ़ निवासी विधवा महिला को घर में घुसकर पीटने पर प्रधान पुत्र सहित दो लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता राजन देवी पत्नी स्व. दलवीर सिंह के अनुसार उनका पुत्र हरेंद्र गलत संगत में पड़ गया था। फरवरी 2014 में उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था। हरेंद्र गांव की नेहा के साथ गुरुग्राम में रहता था, जहां नवंबर 2023 में उसकी मौत हो गई। इसके बाद नेहा ग्राम प्रधान के पुत्र जीतू के साथ गांव में रहने लगी।
विज्ञापन
26 अप्रैल की दोपहर प्रधान पुत्र जीतू और नेहा ने घर में घुसकर उन्हें पीटा। जीतू जबरन नेहा को उनके घर पर रखने और उन्हें गांव से भगाने की धमकी दे रहा है। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन