{"_id":"6af77da62b32e0f9cb02d100","slug":"a-web-of-swindlers-stretches-from-delhi-to-mathura-the-police-force-too-is-left-tainted-aligarh-news-c-2-gur1004-1110672-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दिल्ली से मथुरा तक फैला ठगों का जाल, खाकी पर भी लगा दाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दिल्ली से मथुरा तक फैला ठगों का जाल, खाकी पर भी लगा दाग
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत :पुलिस
जेपी शर्मा
अलीगढ़। सात नवंबर को अकराबाद में मंदिर के छोटे नोट बदलने के नाम पर ठगी में पुलिस ने दिल्ली निवासी संजीव धवन को गिरफ्तार किया था। अन्य सदस्याें की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। नोट बदलने के नाम पर ठगी का यह जाल दिल्ली से मथुरा तक फैल चुका है। पिछले माह मेरठ में गिरोह से मिलीभगत और मदद का खुलासा होने पर दो सिपाहियों को भी गिरफ्तार किया गया था।
फिरोजाबाद के गांव नगला मेवा निवासी पुष्पेंद्र यादव ने सात नवंबर को अकराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि हाथरस के गोपालपुर गांव निवासी उनके साले रिंकू उर्फ शंकर यादव और उनसे मथुरा निवासी संतोष ठाकुर ने संपर्क किया था। उसने मथुरा के मंदिरों में चढ़ावे के लिए आने वाले छोटे नोटों (पांच, दस, बीस, पचास) के बदले पांच सौ के नोट से बदलकर दस फीसदी अतिरिक्त देने का झांसा दिया था।
आरोपी ने अपने साथियों की मदद से दोनों को पांच नवंबर एक लाख रुपये के बदले 1.10 लाख रुपये देकर विश्वास में ले लिया। इसके बाद छह नवंबर को दस लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बदले आरोपियों ने उन्हें चिल्ड्रन बैंक के बच्चों के खेलने वाले नकली नोट थमा दिए थे। पुष्पेंद्र और रिंकू ने दिल्ली के उत्तमनगर निवासी आरोपी संजीव धवन को अकराबाद टोल पर पकड़ लिया था।
विज्ञापन
रोरावर और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी हुई ठगी
अकराबाद ही नहीं रोरावर थाना पुलिस ने भी पिछले माह पहासू के दलवतपुर गांव निवासी नेपाल सिंह को इसी तरह नोट बदलने का झांसा देकर 12.50 लाख की ठगी में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी ने 7.95 लाख रुपये बरामद किए थे। आरोपी से पूछताछ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी मार्च में एक महिला से इसी तरह पांच लाख की ठगी का खुलासा हुआ था। इस मामले में भी अब तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मेरठ में हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग की ठगी, सिपाही करते थे मदद
पांच अक्तूबर को मेरठ के भावनपुर में एक राहगीर से लूट के खुलासे के दौरान दोगुना नकली नोट देने के नाम पर ठगी का खुलासा हुआ था। पुलिस ने ज्ञानपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर साजिद तथा किनानगर निवासी फैजान, अभिषेक और भावनपुर थाने में तैनात सिपाही हाथरस निवासी आशीष और सिकंदराऊ निवासी प्रसन्नचित को गिरफ्तार किया था। दोनों सिपाही पर गिरोह संग मिलीभगत का आरोप था। पुलिस का कहना था कि आरोपियों के ठगी करने के बाद सिपाही पहुंच जाते और जेल भेजने की धमकी देकर वसूली करते थे।
मथुरा-दिल्ली में व्हाट्सएप के माध्यम से ठगी का खुलासा
29 सितंबर को मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर पांच गुना नकली नोट देने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में ब्रजमोहन उर्फ इक्का उर्फ बिरजू और लवकुश निवासी मथुरा व सुनील निवासी हाथरस को गिरफ्तार किया था। अगस्त 2026 में दिल्ली की द्वारका पुलिस ने ऐसे ही मामले में पटना निवासी ध्रुव को गिरफ्तार किया था।
- अकराबाद थाना पुलिस को अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व ठगी की शेष रकम बरामदगी का निर्देश दिया गया है। टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से 8.73 लाख रुपये के नकली और 22,520 रुपये असली बरामद किए थे। आरोपी बच्चों के खेलने वाले नोटों की गड्डी के ऊपर असली नोट लगाकर ठगी करते थे। - संजीव कुमार तोमर, सीओ बरला