फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A student expelled for insulting the martyrs of AMU

शहीदों का अपमान करने वाला छात्र एएमयू से निष्कासित

Tue, 20 Sep 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
A student expelled for insulting the martyrs of AMU
शहीदों का अपमान करने वाला छात्र एएमयू से निष्कासित - फोटो : Dig vishal
उड़ी सैन्य मुख्यालय पर आतंकी हमले में 17 जवानों की शहादत के बाद फेसबुक पर आपत्तिजनक व राष्ट्रविरोधी टिप्पणी करने वाले एएमयू छात्र मुदस्सिर यूसुफ लोन को एएमयू से निष्कासित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने भी आरोपी कश्मीरी छात्र के खिलाफ लोगों की भावनाएं आहत करने व माहौल बिगाड़ने का सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि यूनिवर्सिटी बिरादरी छात्र के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है। एएमयू परिसर में इस प्रकार की बयानबाजी के लिए कोई स्थान नहीं है। देश की एकता व अखंडता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

रविवार को एएमयू केमेस्ट्री विभाग के आर्गेनिक केमेस्ट्री (एमएससी) थर्ड ईयर के छात्र मुदस्सिर यूसुफ लोन द्वारा फेसबुक पर उड़ी में शहीद 17 जवानों के प्रति घोर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उसकी जब यह हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अलीगढ़ प्रशासन भी चौकन्ना हो गया और एएमयू प्रशासन से छात्र का ब्योरा तलब कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एएमयू प्रशासन हरकत में आ गया। कुलपति ने सोमवार सुबह केमेस्ट्री विभाग के अध्यक्ष व आरोपी छात्र मुदस्सिर यूसुफ लोन को तलब कर लिया। छात्र द्वारा कुलपति के समक्ष क्षमा याचना की गई, लेकिन कुलपति ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए एएमयू से निष्कासित कर दिया।
मुदस्सिर पुत्र मो. यूसुफ लोन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला है। एएमयू में वह एमएम हॉल में रहता है। उसके निष्कासन के बाद पुलिस एवं प्रॉक्टोरियल टीम को एलर्ट कर दिया गया है। हॉल में भी पुलिस टीम पहुंची थी। वहीं कैंपस में आरएएफ के जवान तैनात हैं।
इधर मुदस्सिर के निष्कासन के बाद एएमयू के कश्मीरी छात्रों ने केमेस्ट्री विभाग में बैठक की। हालांकि इसकी सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रॉक्टोरियल टीम एवं विभागाध्यक्ष ने उन्हें वहां से हटा दिया। बाद में एएमयू के छात्र नेता अपने समर्थकों के साथ मुदस्सिर के निष्कासन के खिलाफ एएमयू प्रशासनिक ब्लाक पहुंच गए। वे लोग कुलपति से मिलना चाहते थे।

उनका कहना था कि फेसबुक पर धर्म विरोधी बयान देने वाले लोगों के खिलाफ कुछ नहीं होता। मुदस्सिर के बयान के खिलाफ कार्रवाई क्यों कर दी गई। इधर, सांसद सतीश गौतम ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है और एएमयू प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई का ब्योरा पूछा है। भाजपा एवं हिंदूवादी संगठनों में एएमयू छात्र की टिप्पणी से आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed