{"_id":"62c05979d231d64ccc3b5689","slug":"a-person-troubled-by-dabangs-in-aligarh-s-gandhi-park-area-and-complained-to-ssp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी मनमानी: दबंगों ने प्लॉट में 15 फीट गहरा गड्ढा खोद निकाली मिट्टी, भू-स्वामी की नहीं हो रही सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी मनमानी: दबंगों ने प्लॉट में 15 फीट गहरा गड्ढा खोद निकाली मिट्टी, भू-स्वामी की नहीं हो रही सुनवाई
Sat, 02 Jul 2022 08:13 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 02 Jul 2022 08:13 PM IST
सार
थाना गांधी पार्क के डोरी नगर क्षेत्र में पीड़िता का प्लॉट है। जिससे कुछ दबंगों ने अवैध खनन कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसके प्लॉट में करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है और दबंग उसकी मिट्टी वहां से ले गए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित मुन्ना लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गांधी पार्क के डोरी नगर इलाके में कुछ दबंगों ने एक प्लॉट को खोद डाला। हालात ये हैं कि प्लॉट में करीब 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इससे परेशान होकर भू स्वामी ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है।
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क के डोरी नगर क्षेत्र में मुन्ना लाल का प्लॉट है। जिससे कुछ दबंगों ने अवैध खनन कर लिया। इसकी शिकायत को लेकर शनिवार को पीड़ित मुन्ना लाल एसएसपी ऑफिस पहुंचा। वहां उसने बताया कि उसके 100 गज के प्लॉट में कुछ दबंगों द्वारा करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है और उसकी मिट्टी वहां से ले गए हैं। जब इसकी शिकायत मुन्ना लाल ने थाने में की तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित परेशान होकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़ित ने बताया है कि उसके प्लॉट पर जेसीबी व ट्रैक्टर द्वारा अवैध खनन किया गया है और कार्रवाई के नाम पर वह दर-दर की ठोकर खा रहा है। साथ ही पीड़ित का कहना है कि गड्ढा इतना बड़ा और गहरा है कि किसी की भी वहां डूब कर मौत हो सकती है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।